जासूस ज्योति ने पाकिस्तान की पहली मुख्यमंत्री मरियम नवाज का करतारपुर कॉरिडोर में साक्षात्कार लिया था। मरियम नवाज के 42 मिनट के इस वीडियो पर 7.53 लाख व्यूज और करीब दो हजार कमेंट आए हैं।
जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का भी इंटरव्यू कर चुकी है। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब कॉरिडोर में पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं। वीडियो बीते साल अप्रैल महीने का है। मरियम नवाज वीडियो में सभी को वैशाखी की मुबारकबाद दे रही हैं। मरियम नवाज ने कहा कि मैं भारत के सभी लोगों को कहना चाहती हूं कि यहां आएं। 42 मिनट के इस वीडियो पर 7.53 लाख व्यूज और करीब दो हजार कमेंट आए हैं।
विज्ञापन
2 of 16
मरियम नवाज के साथ ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
सिक्योरिटी होने के बावजूद ज्योति बहुत ही आसानी से मरियम नवाज का इंटरव्यू लेती नजर आईं। ज्योति ने कॉरिडोर में आए हुए पाकिस्तान के लोगों के साथ भी बात की है। ज्योति वीडियो में कह रही हैं कि वह यहां दूसरी बार आई है, यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। ज्योति बहुत ही सहज नजर आ रही है।
मालूम हो कि ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के चैनलों पर खुद को धार्मिक और देशभक्त दिखाने के लिए कई वीडियो बनाए हैं। देश का शायद ही कोई ऐसा मुख्य धार्मिक स्थल होगा, जहां ज्योति ने जाकर वीडियो शूट नहीं किया। इतना ही नहीं पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर के अलावा हिंदू मंदिरों पर भी ज्योति वीडियो कर चुकी है।
देश में खास मौकों पर देशभक्ति के रंग दिखाने वाले गीतों पर तिरंगे के साथ कई रील्स अपलोड की हुईं हैं। बात जब विदेशों में टूर करने की हो तो ज्योति की छवि बिल्कुल उलट दिखती है।
काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ, अमरनाथ, अमृतसर गोल्डन टेंपल समेत हर तरह के धार्मिक स्थल पर ज्योति वीडियो में रस्में निभाती नजर आती हैं तो थाईलैंड और भूटान जैसे देशों के टूर पर ज्योति ने अश्लील कंटेंट भी परोसा है।
भूटान में फर्टिलिटी टैंपल का वीडियो भी बनाया
ज्योति ने भूटान में फर्टिलिटी टैंपल में 30 मिनट का वीडियो तो भूटान में कंडोम कैफे का वीडियो भी बनाकर भी अपलोड किया गया है। दोनों ही वीडियो के थंबनेल भी बेहद अश्लील हैं।
इसके उलट बाकी धार्मिक स्थलों पर ज्योति बेहद शालीन नजर आती है। ज्योति के अपलोड किए हुए वीडियो में सबसे ज्यादा वीडियो पाकिस्तान के ही हैं। जिसमें बस, ट्रेन, भारत-पाकिस्तान के वस्तुओं के रेट में अंतर, कल्चर से जुड़े वीडियो हैं।
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय, हाई क्वालिटी वीडियो
ज्योति के ट्रैवल विद जो नामक चैनल पर यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। फेसबुक के बजाय ज्योति यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय है। जिस तरह के वीडियो अपलोड किए गए हैं उन्हें फिल्माने और एडिटिंग में काफी खर्च आता है।
एक सामान्य घर से होने के बावजूद इस तरह के वीडियो बनाने के लिए ज्योति के पास बजट कहां से आया, ये भी जांच का विषय बना हुआ है। जबकि शानो-शौकत से जिंदगी जी रही ज्योति के पिता आज भी दयनीय स्थिति में हैं।
10 of 16
ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
लाखों में हैं ज्योति के फॉलोवर्स
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं।
11 of 16
ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं।
इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।
13 of 16
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति के पांच साथी भी गिरफ्तार
बता दें कि हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।
ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल
ज्योति मल्होत्रा ने 22 अक्टूबर 2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद भी वह जॉब करती रही। करीब तीन साल पहले ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब चैनल बनाया और वीडियो बनाने लगी। शुरुआत में व्यूज ज्यादा नहीं आते थे। इसके चलते ट्रैवल ब्लॉगिंग करना शुरू कर दिया।
इसी कड़ी में वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई और जासूसी करने के जाल में फंस गई। उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की बातें होने लगी। उसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी।
आईबी के इनपुट के अनुसार, ज्योति दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ व एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने पाकिस्तान जा चुकी है। दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश की भी यात्रा कर चुकी है।