पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा को लेकर कई खुलासे हुए हैं। उसकी मां 20 साल पहले तलाक ले चुकी है। उसके चाचा की पेंशन से घर चल रहा है।
जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के पड़ोसियों को जब खबर मिली तो वह हैरान रह गए। पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा, उनकी बेटी का कोई कसूर नहीं है। उसे बिना वजह फंसाया जा रहा है। मैं अभी उससे मिलकर आया हूं, उसने यही कहा कि कोई गलत काम नहीं किया।
पुलिस ने हमारे मोबाइल व लैपटॉप ले लिए हैं। संवाददाता ज्योति के घर पहुंचा तो हरीश मल्होत्रा ने कहा, पत्नी 20 साल पहले तलाक देकर जा चुकी है। इकलौती बेटी और भाई के साथ वह इस घर में रहते हैं।
उन्होंने कहा, ज्योति वीजा, पासपोर्ट लेकर पूरे वैधानिक तरीके से पाकिस्तान गई थी। हमारा पाकिस्तान के साथ किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। वह एक-दो बार पाकिस्तान गई, वहां कुछ सहेलियों के पास रुकी थीं।
पाकिस्तान में उन सहेलियों से बात भी करती थी। यूट्यूब चैनल के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर वीडियो शूट करत थी। 15 मई को पुलिस के कुछ लोग सादा वर्दी में घर आए। पूरे घर को खंगाला और वीडियो बनाई। हमारा कुछ सामान भी लेकर गए। मेरा और मेरे भाई का फोन, ज्योति का लैपटॉप, बैंक की पासबुक भी ले गए। शुक्रवार रात करीब दो बजे फिर से पुलिस के लोग आए। इनमें दो महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। वे ज्योति को अपने साथ ले गए।
4 of 9
ज्योति के पिता
- फोटो : अमर उजाला
फर्नीचर पॉलिश का काम करते थे
ज्योति के पिता कारपेंटर थे। वह फर्नीचर पर पॉलिश का काम करते थे। बुजुर्ग होने के कारण कुछ साल से काम नहीं कर रहे। ज्योति के चाचा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से रिटायर हो चुके हैं। वह अविवाहित होने के कारण अपने भाई व भतीजी ज्योति के साथ रहते हैं। उनकी पेंशन से परिवार का खर्च चलता है।
यूट्यूब से मिला सिल्वर बटन
ज्योति ने अपने कमरे में अपनी ही फोटो लगा रखी हैं। इसके अलावा यूट्यूब से मिला सिल्वर बटन भी कमरे में सजाया हुआ है। उसने कुछ महिला मित्रों के फोटो भी लगा रखे हैं। छोटे से कमरे में कोई संदिग्ध चित्र नहीं दिखा।
पाकिस्तान के किसी व्यक्ति या वहां के किसी स्थान का फोटो भी घर पर नहीं लगाया हुआ था। आसपास के लोग ज्याेति के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से पूछा गया तो बताया कि वह अपने घर से कम ही बाहर निकलती थी। हमें उसकी हरकतों से कभी नहीं लगा कि जासूसी से जुड़ी हो सकती है।
लाखों में हैं ज्योति के फॉलोवर्स
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं।
ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति के पांच साथी भी गिरफ्तार
बता दें कि हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है।