फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: फोन में चौंकाने वाले सबूत... पाकिस्तान के वीडियो अपलोड करने से पहले दानिश को भेजती थी ज्योति

Thu, 22 May 2025 11:38 AM IST
शाहरुख खान सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार

सार

जासूसी के शक में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति का पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के वीडियो अपलोड करने से पहले दानिश को भेजती थी। दानिश पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो एडिट करवाता था।
विज्ञापन
1 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पहले इन्हें पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के पास भेजा जाता था। इस पर दानिश उन वीडियो को देखता और ज्योति को कुछ निर्देश देता था। इसके बाद ज्योति वीडियो को निर्देशानुसार एडिट करती और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। 

माना जा रहा है कि दानिश वीडियो से पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले सीन डिलीट कराता था। वह जांच करता कि पाकिस्तान की सुरक्षा से जुड़ा कोई गोपनीय अंश वीडियो में न जाए। ज्योति के मोबाइल से इस तरह के वीडियो भेजे जाने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति के चार बैंकों में खाते 
ज्योति के चार अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। इनकी जांच चल रही है। पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन के बारे में अभी किसी तरह की टिप्पणी से इन्कार किया है। जानकारी के अनुसार बैंक खातों में बड़ी रकम नहीं मिली है। 
विज्ञापन

3 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
अभी तक नहीं मिला ज्योति को वकील
ज्योति की ओर से अभी तक केस लड़ने के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया गया है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पास वकील करने के लिए पैसे नहीं हैं। मुझे पता नहीं कि वकील कैसे किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से मीडिया और पुलिस के अलावा मेरे घर कोई नहीं आ रहा। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने दूरी बना ली है। 
 

4 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
यात्रा के पैटर्न को समझने का प्रयास 
पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति की यात्राओं के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही रही हैं, जिसमें ज्योति की यात्रा के बाद डाले गए वहां के वीडियो व उन एरिया में हुई आतंक की घटनाओं के लिंक को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ज्योति जिन एरिया में गई, वहां कोई संदिग्ध आतंकी पकड़े गए या वहां पर कोई घटना तो नहीं हुई। ज्योति की किस-किस यात्रा को किसकी स्पांसरशिप मिली, इस तथ्य को भी जुटाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
दूसरे देशों से कितनी रकम मिली, इस स्पांसरशिप देने वालों का आपस में कोई संबंध तो नहीं? इस सवाल का जवाब अभी पुलिस तलाश रही है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
यूएपीए लगाने पर भी पुलिस ले रही कानूनी राय 
पुलिस की एक टीम ज्योति मल्होत्रा पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) लगाने पर भी कानूनी राय ले रही है। देश की सुरक्षा से जुड़े साक्ष्य पाकिस्तान के लोगों तक पहुंचाने के सबूत मिलने पर यूएपीए लगाया जा सकता है। अगर ज्योति पर यूएपीए लगा तो काफी कठोर सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

7 of 12
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
पीओआई के संपर्क में थी ज्योति, आतंकी घटनाओं में संलिप्तता का सबूत अभी नहीं मिला
केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ पूरी कर ली है। अब हरियाणा पुलिस पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार दोपहर बाद ज्योति को अदालत में पेश किया जाएगा। 

 

8 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस रिमांड के दौरान ज्योति मल्होत्रा से तीन दिन तक पूछताछ की है। इसमें सभी एजेंसियों ने अपने-अपने तरीके से तथ्य जुटाकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को सिविल थाना पुलिस ने सेंट्रल जेल में ज्योति से सवाल पूछे। 

 

9 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने ज्योति से यू-ट्यूब पर वीडियो बनाने से लेकर पाकिस्तान की तीन बार की यात्राओं तक के बारे में जानकारी हासिल की। ज्योति से पहलगाम की घटना के बाद बनाए गए वीडियो के बारे में भी पूछताछ की।

10 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
इस बीच हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने एक वक्तव्य में बताया कि अभी तक की पुलिस जांच में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति के किसी आतंकवादी संगठन से संपर्क होने का सीधे तौर पर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। 

 

11 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
वह पाकिस्तान ऑपरेटिव एजेंसी (पीओआई) से जुड़े लोगों के संपर्क में जरूर थी। आतंकवादी घटनाओं में उसकी संलिप्तता का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। एसपी ने बताया कि ज्योति अभी हिसार पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

12 of 12
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
उसकी किसी भी सैन्य, रक्षा संबंधी जानकारी तक पहुंच होने के बारे में भी अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। किसी पीओआई से शादी या उसके धर्म परिवर्तन के कोई साक्ष्य भी अभी नहीं मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: दानिश से मिलकर बदल गई ज्योति की दुनिया... पाकिस्तान के वीडियो बनाकर बनी फेमस; ये हैं बड़े सपने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें