जासूसी के शक में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा के वकील ने अदालत से केस से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। कुमार मुकेश ने कहा कि वीजा के लिए ही ज्योति मल्होत्रा की दानिश से मुलाकात हुई थी।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश लने अदालत में वकालतनामा जमा कराकर केस से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने जेल में ज्योति से मुलाकात कर केस के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की।
कुमार मुकेश ने कहा कि दो से तीन दिन में दस्तावेज मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। पूरे केस का अध्ययन करने के बाद जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। कुमार मुकेश ने बुधवार को बताया कि एक सप्ताह पहले ज्योति के पिता ने केस लड़ने के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन
2 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
कुछ कारणों के चलते वकालतनामा पर ज्योति के हस्ताक्षर नहीं होने से देरी हुई। उन्होंने कहा कि मैंने ज्योति के केस में एफआईआर को विस्तार से पढ़ा है। ज्योति तथा उनके पिता से भी बात की है। अदालत में अब तक चले केस तथा पुलिस की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
अभी दस्तावेज की नकल नहीं मिली
मैंने अदालत में इसके लिए आवेदन किया है। अभी दस्तावेज की नकल नहीं मिली है। ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद 9 जून को अदालत में पेश किया जाएगा। कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति ने अलग-अलग शहरों तथा देशों में जाकर वीडियो बनाए हैं।
4 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
उसने जो वीडियो बनाए वो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। वह हर बार वीजा लेकर वैध तरीके से पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन गई थी। पाकिस्तानी दूतावास में बतौर अधिकारी नियुक्त होने के चलते ज्योति की मुलाकात दानिश से हुई थी।
विज्ञापन
5 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook@TravelWithJo
ज्योति से मिले पिता हरीश
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से मिलने के लिए उसके पिता हरीश मल्होत्रा मंगलवार को हिसार सेंट्रल जेल-2 में पहुंचे। उन्होंने करीब 20 मिनट तक बेटी से बातचीत की। इस दौरान ज्योति को कुछ कपड़े दिए।
विज्ञापन
6 of 13
हरीश मल्होत्रा, ज्योति के पिता
- फोटो : ANI
बेटी को जेल की सलाखों के पीछे देखकर हरीश मल्होत्रा भावुक हो गए। ज्योति ने उनसे कहा कि आप चिंता न करें, मैं जल्द बाहर आ जाऊंगी। मैंने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। पिता-पुत्री की मुलाकात सामान्य कैदियों की तरह ही करवाई गई।
विज्ञापन
7 of 13
ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश और उनका घर
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति मल्होत्रा को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उसके पिता सुबह करीब 10 बजे जेल परिसर पहुंचे और बेटी से मिलवाने का अनुरोध किया। जेल रजिस्टर में एंट्री के बाद जेल नियमों के अनुसार उन्हें अंदर भेजा गया।
8 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
इसके बाद हरीश मल्होत्रा को ज्योति से सामान्य कैदियों के साथ समूह में मिलवाने के बजाय अलग से मिलवाया गया। ज्योति ने पिता से कहा कि पापा आप मजबूत रहो। मैंने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद मैं बाहर आ जाऊंगी। पुलिस ने ज्योति को 18 मई को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद 23 मई को फिर से अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। 26 मई को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ज्योति ने हासिल किया था विशेष वीजा, ISI और पाक गृह मंत्रालय ने दी थी मंजूरी
वहीं, ज्योति मल्होत्रा ने पहली बार पाकिस्तान यात्रा के बाद विशेष वीजा हासिल किया था, जिसे आईएसआई और पाक गृह मंत्रालय की मंजूरी मिली थी। पुलिस का मानना है कि ज्योति ने जानबूझकर आईएसआई का साथ दिया, ताकि उसे विशेष सुविधाएं और वीआईपी ट्रीटमेंट मिल सके।
11 of 13
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer
- फोटो : facebook
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा को पता था कि वह आईएसआई के हाथों में खेल रही है, इसके बावजूद फॉलोअर्स व व्यूज बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की पॉजिटिव छवि बनाने और भारत में पाकिस्तान विरोधी नैरेटिव बदलने के लिए वीडियो बनाती रही।
चार पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी ज्योति
ज्योति के गैजेट्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति चार पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी। ज्योति को इनके बारे में पूरी जानकारी थी। डिजिटल सबूतों से यह स्पष्ट हुआ कि ज्योति किसी ग्रुप चैट में नहीं, बल्कि केवल वन-ऑन-वन बातचीत में शामिल थी।
ज्योति की दानिश से थी नजदीकी
डिजिटल फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई की छवि बनाने वाली योजना में एसेट थी। ज्योति की दानिश से नजदीकी थी। हालांकि पुलिस को बेहद संवेदनशील जानकारी के लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ज्योति को मिलने वाले फंड के स्रोतों की भी जांच कर रही है।