पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा से जुड़ किरदारों पर अब जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। ज्योति मल्होत्रा ने देश के कई हिस्सों में जाकर वीडियो बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के वीडियो बनाने के अलावा मंदिरों के वीडियो भी बनाए हैं।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ लगातार जारी है। ज्योति ने पूछताछ में कई राज भी खोले हैं। ज्योति ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी भी दी हैं। पहलगाम हमले से भी कनेक्शन सामने आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान ज्योति पीआईओ के संपर्क में थी। पुलिस उसके कई और मोबाइल फोन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पता चला है कि कुछ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति से संपर्क में थे। उनके भी पीआईओ के संपर्क में होने के इनपुट है। उनका पाकिस्तान में होने वाले सामाजिक व हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों में भी जाना होता था।
पहलगाम हमले पर कहा था... हम खुद जिम्मेदार
ज्योति ने जनवरी में पहलगाम का टूर भी किया था। इस दौरान कश्मीर की हर मुख्य जगह की वीडियो है। पहलगाम आतंकी हमले पर ज्योति ने कहा था कि इसके लिए हम खुद भी जिम्मेदार हैं। हमें निगरानी रखनी चाहिए। आतंकियों को सपोर्ट करने वालों को क्या कहूं। आतंकियों का साथ देने वाला भारतीय नहीं है। हमले के लिए सरकार भी जिम्मेदार है।
बॉर्डर के पास तारबंदी के वीडियो बनाए..
ज्योति ने थार में जाकर बॉर्डर के बेहद करीब के वीडियो भी बनाए हैं। जिसमें बार्डर की तारबंदी भी दिखाई दे रही थी। इसके बाद ज्योति पहलगाम भी गई थी। वहां वह किन किन लोगों से मिली। किस तरह से वहां वीडियो बनाए। इनको लेकर जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
मुझे तो हिंदुस्तान और पाकिस्तान में कोई अंतर नजर नहीं आता
ज्योति ने पाकिस्तान से जुड़े जितने भी वीडियो बनाई, उनमें लगभग यही बात बोली है कि मुझे हिंदुस्तान और पाकिस्तान में कोई अंतर नजर नहीं आता। इसी कड़ी में वह एक पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर के साथ भी वीडियो में नजर आ रही है। जिसमें कह रही है की ये मेरी बहन है। बहन-बहन को कोड ऑफ द ईयर होना चाहिए। इसी तरह वहां के लोगों से मिलते हुए ज्योति की भाव भंगिमाएं बेहद सकारात्मक नजर आ रही है। 'पाकिस्तान में भारतीय लड़की', 'लाहौर की सैर करती भारतीय लड़की', 'कटास राज मंदिर में भारतीय लड़की', और 'पाकिस्तान में लग्जरी बस में सवारी करती भारतीय लड़की' टाइटल प्रयोग किए हैं।
2024 में एक यूजर ने एनआईए को टैग कर एक्स पर डाली थी पोस्ट
ज्योति राष्ट्रीय जांच एजेंसी की नजर में नहीं आई लेकिन एक यूजर ने पकड़ लिया था। मई 2024 में, एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर कपिल जैन ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को टैग करते हुए ज्योति की गतिविधियों पर संदेह जताया था। उन्होंने लिखा था की 'एनआईए', कृपया इस महिला पर करीब से नजर रखें। वह पहले पाकिस्तानी दूतावास के कार्यक्रम में गई, फिर 10 दिनों के लिए पाकिस्तान गई और अब कश्मीर जा रही है। इन सबके पीछे कुछ लिंक हो सकता है। यह पोस्ट अब वायरल हो गया है।
साइबर सेल टीम को जांच में लगाया
उधर, ज्योति के मोबाइल व लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। कॉल डिटेल व बैंक खातों में ट्रांजेक्शन का पता लगाने के लिए सेल के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ज्योति कई बार पाकिस्तान व एक बार चीन गई। उसके शाही खर्चों को देखते हुए इसकी भी जांच की जा रही है कि उसे फंडिंग कहां से की जा रही थी।
वृंदावन के युवक के साथ भी संपर्क में थी ज्योति
ज्योति का वृंदावन से भी कनेक्शन सामने आया है। वह एक युवक से संपर्क में थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद सेना पुलिस लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सेना पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस को युवक का फोन नंबर भी दिया है।
8 of 9
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पीआईओ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के जरिये चला रहे एजेंडा
एसएसपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के पास ऐसे इनपुट थे कि कई पीआईओ भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को रिक्रूट करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनके माध्यम से अपने एजेंडे का प्रचार कर सकें। ज्योति मल्होत्रा से भी इसी मकसद से संपर्क किया गया और वो उनके जाल में फंसती गई।
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
अन्य मोबाइल की बरामदगी का कर रहे प्रयास हिसार एसएसपी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भी ज्योति पीआईओ के संपर्क में थी। पुलिस उसके कई और मोबाइल फोन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इन्हें सीज कर फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी, ताकि पता चल सके कि ज्योति ने पाकिस्तान के साथ क्या सूचनाएं साझा की। पता चला है कि कुछ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति से संपर्क में थे।