फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: डेढ़ साल की ज्योति को शिशुगृह में छोड़ गई थी मां; शादी के सवाल पर पिता से ये बात कहती है बेटी

Mon, 19 May 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

Jyoti Malhotra story: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार यूट्यूबर के पिता ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उसकी मां डेढ़ साल की ज्योति को शिशुगृह में छोड़ चली गई थी। पिता ने कभी बेटी के वीडियो नहीं देखे।
 
विज्ञापन
1 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook@TravelWithJo
Jyoti Malhotra Family Details: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पालन-पोषण और शुरुआती जीवन काफी विषम परिस्थितियों से घिरा रहा। महज डेढ़ साल की उम्र में उसकी मां उसे एक शिशुगृह में छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पिता हरीश मल्होत्रा व दादा-दादी ने मिलकर उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। बिना मां के उसका पालन-पोषण किसी सामान्य बच्चे जैसा नहीं रहा। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने कभी भी ज्योति के यूट्यूब के वीडियो नहीं देखे। उनके पास साधारण मोबाइल था, जिसे पुलिस ले गई। 
विज्ञापन

2 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति जब कभी बाहर जाती थी तो उन्हें नहीं बताती थी कि कहां जा रही है। वह सिर्फ इतना ही बताती थी कि कितने दिनों के लिए जा रही है और कब लौटेगी। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म से पहले ही उनकी पत्नी से नहीं बनती थी। वह बार-बार उन्हें छोड़कर चली जाती थी। वह उनके माता-पिता के साथ रहने को राजी नहीं थी। वह फर्नीचर पर पेंट करने का काम करते थे। ज्यादा आमदनी नहीं थी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
इसके बावजूद पत्नी के दबाव में जवाहर नगर में किराये पर घर ले लिया। इसी बीच ज्योति का जन्म हुआ। इसके करीब डेढ़ साल बाद वह ज्योति को एक शिशुगृह में छोड़कर चली गई। इसकी जानकारी मिली तो वह बेटी को शिशुगृह से घर ले आए। इसके बाद काफी समय तक तलाक का केस चला। आखिर में तलाक मंजूर हो गया। 

 

4 of 10
ज्योति के पिता - फोटो : अमर उजाला
ज्योति के कहने पर काम बंद किया
हरीश के मुताबिक, पहले वे फर्नीचर पेंट करने का काम करते थे। वह पांचवीं कक्षा तक ही पढ़े हुए हैं। बाद में ज्योति के कहने पर उन्होंने काम करना बंद कर दिया। घर खर्च के लिए कभी ज्योति पैसे देती है तो कभी छोटे भाई की पेंशन से घर का खर्च चलता है। छोटा भाई बिजली निगम से फोरमैन के पद से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन

5 of 10
हरीश मल्होत्रा, ज्योति के पिता - फोटो : ANI
शादी के लिए हमेशा मना किया
हरीश ने बताया कि ज्योति की उम्र करीब 34 वर्ष है। वह जब भी उससे शादी के बारे में पूछते हैं तो मना कर देती है। उन्होंने यह भी पूछा कि उसे कोई लड़का पसंद है तो उसके बारे में बता दे, लेकिन ज्योति हमेशा यही कहती है कि उसे कोई लड़का पसंद नहीं है।

 
विज्ञापन

6 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पहली बार 15 मई को घर आई थी पुलिस
पिता ने बताया कि 15 मई की सुबह करीब 10 बजे पहली बार पुलिस उनके घर आई थी। पुलिसकर्मी ज्योति को साथ ले गए और तीन मोबाइल व लैपटॉप भी जब्त किया था। एक मोबाइल ज्योति का था और अन्य दो मेरे व छोटे भाई के। लैपटॉप ज्योति का था, जिस पर वह काम करती थी। इसके बाद पुलिस रात में ज्योति को घर छोड़कर चली गई। अगले दिन उन्होंने ज्योति को खुद थाने बुलाया। ज्योति अपनी स्कूटी लेकर गई। हालांकि शाम को घर आ गई, लेकिन रात करीब 2 बजे पुलिसकर्मी फिर आए और ज्योति को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

7 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
भारत पाक बंटवारे में पाकिस्तान से भारत आया था ज्योति का परिवार
बंटवारे के समय पाकिस्तान के मुल्तान जिले से ज्योति का परिवार पंजाब के फरीदकोट में आकर बस गया था। वहां वे पांच साल किराए के मकान में रहे। बाद में वह हिसार आकर रहने लगे। ज्योति के दादा के अलावा ताऊ व चाचा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता कम पढ़े लिखे। 

 

8 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
चाचा खुशहाल चंद ने बताया जब हमारे बुजुर्ग भारत आये तब संयुक्त हरियाणा-पंजाब होता था। ज्योति का परिवार पहले डोगरान मोहल्ला और फिर आजाद नगर में बसा। फिर न्यू अग्रसेन कॉलोनी में घर बनाया। पत्नी से तलाक के बाद पिता शादी करवाना चाहते थे। ज्योति ने इंकार कर दिया। खुद की शादी के लिए भी पिता कहते तो वो बात टाल देती थी।

 

9 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
दो दिन से कोई मिलने नहीं आया 
गोपनीय जानकारियां साझा करने के सवाल पर ज्योति कुछ नहीं बोली। वह पाकिस्तान कब-कब गई और वहां किन-किन लोगों से मिली थी। दानिश से उसकी जान पहचान कब और कैसे हुई, और कौन-कौन लोग हैं, जो पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में हैं। पाकिस्तान में वह और कितने लोगों को जानती है। इसी तरह के कई सवाल ज्योति से पूछे, लेकिन इनमें से अधिकतर के जवाब नहीं दिए। 

 
विज्ञापन

10 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
सूत्र बताते हैं कि दिन में उसके घर से मिलने के लिए कोई नहीं आया। उसे खाना दिया, लेकिन अरुचि जताई। बता दें कि जासूसी के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार रात उसके न्यू अग्रसेन कॉलोनी एक्सटेंशन के घर से गिरफ्तार किया था। शनिवार को अदालत पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें: जासूस ज्योति पर नया खुलासा: यूट्यूबर के संपर्क में थे HSGPC कर्मी और पुरी की ये युवती, साथ गई थी पाकिस्तान


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें