फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत शातिर है जासूस ज्योति: न खाई, न सोई, सवालों पर साधी रही चुप्पी; बस एक का दिया जवाब, बोली- ये मेरा शौक है

Mon, 19 May 2025 06:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

गोपनीय जानकारियां साझा करने के सवाल पर वह कुछ नहीं बोली। वह पाकिस्तान कब-कब गई और वहां किन-किन लोगों से मिली थी। दानिश से उसकी जान पहचान कब और कैसे हुई, और कौन-कौन लोग हैं, जो पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में हैं। किसी सवाल का नहीं दिया जवाब।
विज्ञापन
1 of 7
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा पुलिस कस्टडी में गुमसुम है। पुलिस उससे शनिवार से ही पूछताछ कर रही है, वहीं रविवार को रिमांड अवधि के पहले दिन नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एनआईए) सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने उससे सिविल लाइन थाने में चार-पांच घंटे पूछताछ की, लेकिन अधिकतर सवालों पर चुप्पी साधे रही। अभी ऐसे कोई संकेत उसने नहीं दिए हैं, जिससे पता चल सके कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ कोई गोपनीय दस्तावेज साझा किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
घुटने पकड़कर बैठी रही ज्योति
सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेना की इंटेलिजेंस भी उससे सोमवार को पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि ज्योति चिंता में दिख रही है। पुलिस कस्टडी में वह घुटने पकड़कर बैठी रही। शनिवार रात में सोई नहीं और खाना भी अच्छे से नहीं खाया। रविवार को उससे चार-पांच घंटे अलग-अलग एजेंसियों ने बातचीत की। इसमें एनआईए भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 7
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer - फोटो : facebook
पाकिस्तान से मिलाने वाले खर्च पर बोली ज्योति
एजेंसियों ने पाकिस्तानी उच्चायोग में पार्टी में शामिल होना, पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से संबंधों, उसके खर्चों की फंडिंग आदि के बारे में पूछताछ की, लेकिन इन सवालों पर वह कोई जवाब नहीं दे रही। हालांकि इतना जरूर बोली कि वह केवल अपने चैनल के लिए वीडियो बनाती है। यह उसका शौक है। पाकिस्तान जाने के लिए वीजा जरूरी था तो इसी सिलसिले में उच्चायोग गई। वहां दानिश से मुलाकात हुई। पाकिस्तान में ठहरने-घूमने के खर्चों का प्रबंध कौन करता था, इस सवाल पर कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग से प्रायोजित यात्रा के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को बुलाया जाता रहा है। 

4 of 7
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
नहीं दिए इन सवालों के जवाब
गोपनीय जानकारियां साझा करने के सवाल पर वह कुछ नहीं बोली। वह पाकिस्तान कब-कब गई और वहां किन-किन लोगों से मिली थी। दानिश से उसकी जान पहचान कब और कैसे हुई, और कौन-कौन लोग हैं, जो पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में हैं। पाकिस्तान में वह और कितने लोगों को जानती है। इसी तरह के कई सवाल ज्योति से पूछे, लेकिन इनमें से अधिकतर के जवाब नहीं दिए। 
विज्ञापन

5 of 7
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
नहीं आया कोई मिलने
सूत्र बताते हैं कि दिन में उसके घर से मिलने के लिए कोई नहीं आया। उसे खाना दिया, लेकिन अरुचि जताई। बता दें कि जासूसी के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को शुक्रवार रात उसके न्यू अग्रसेन कॉलोनी एक्सटेंशन के घर से गिरफ्तार किया था। शनिवार को अदालत पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

6 of 7
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पैसा कमाने का लगा आसान रास्ता : एसएसपी
एसएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति पर किसी तरह का दबाव था, ऐसा अभी तक कुछ सामने नहीं आया। पूछताछ में यही सामने आया है कि लाइक व सबस्क्राइबर्स के चक्कर में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के जाल में फंस गई। फिर उसे स्पॉन्सर्ड यात्राएं मिलने लगीं, जो पैसा कमाने का आसान रास्ता लगा। उन्होंने बताया कि वह पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान भी गई। इन दोनों का क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
संवेदनशील एरिया में रहती है ज्योति
ज्योति के माध्यम से कुछ और भारतीय मिले हैं, जो इनके संपर्क में हैं। हम उनकी भी जांच कर रहे हैं। हिसार एक संवेदनशील एरिया है। चूंकि ज्योति पीआईओ के संपर्क में थी और दोनों देशों के बीच विवाद के दौरान छोटी सी जानकारी साझा करना भी खतरनाक हो सकता है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें