पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के रिमांड का आज आखिरी दिन है। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं यह देखना होगा। वहीं, केंद्रीय जांच एंजेसियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में रिमांड बढ़ाए जाने को लेकर संशय बना हुआ है। अभी तक की जांच में एंजेसियों के हाथ कई अहम जानकारी लगी है, लेकिन ज्योति ने देश की सुरक्षा से जुड़ी किस खुफिया तरह की जानकारी पाकिस्तान से साझा की थी, इस संबंध में विस्तृत डिटेल जारी नहीं हुई है।
आईएसआई एजेंट अली हसन के साथ ज्योति की चैट वायरल होने के दावे किए जाए रहे हैं, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हो सकता है कि हिसार एसपी शंशाक कुमार सावन पहले की तरह कल भी एक प्रेसवार्ता करें।