हिसार से जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा से चार दिन से आईबी, एनआईए, मिलिट्री इंटेलीजेंस के अलावा हरियाणा पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि उनसे पीआईओ को देश की गोपनीय जानकारियां साझा की हो।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति से जांच एजेंसियां पिछले चार दिन से पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि वह बार-बार यही जवाब दे रही है कि उसने सारे वीडियो अपने चैनल के लिए बनाए हैं। उसे कुछ छिपाना होता तो इन्हें अपलोड क्यों करती। उसने यह भी कहा कि उसने पाकिस्तान से पहले अपने देश के भी अलग-अलग शहरों के वीडियो बनाए हैं। कश्मीर से कन्या कुमारी तक सभी शहरों में जाकर वहां की अच्छी चीजों को दिखाती थी।
विज्ञापन
2 of 12
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान तीन बार क्यों गई, चौथी बार पाकिस्तान जाने के लिए वीजा क्यों अप्लाई कर रखा था, पाकिस्तानी एंबेसी, वहां के सेना अधिकारियों, पीआईओ से इतना कैसे घुल मिल गई थी आदि सवाल किए। उस फोटो के बारे में भी पूछा है, जिसमें पुलिस का एक जवान उसे चाय देने के लिए ट्रेन में आया था। ज्योति से पूछा कि बॉर्डर एरिया के ही ज्यादा वीडियो क्यों बनाए तो उसका जवाब था कि ऐसे वीडियो पर सबसे अधिक लाइक आते थे।
विज्ञापन
3 of 12
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
अब तक देश के 51 शहर और 10 देशों का कर चुकी टूर
ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार वर्ष 2024 तक उसने देश के 51 शहरों की यात्रा की। इसके अलावा दुबई, यूएई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश भी गई है। जिन राज्यों में वह गई, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, आसाम, तमिलनाडु व पंजाब शामिल है।
4 of 12
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से मंगलवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने छह घंटे पूछताछ की। उससे सीमा से जुड़े इलाकों के वीडियो बनाने व पहलगाम आतंकी हमले से पहले उसकी कश्मीर यात्रा के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
5 of 12
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति ने पहलगाम मामले में किसी भी तरह के संबंध से इन्कार किया है। हालांकि खुलासा हुआ कि हमले के बाद भी ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में थी। ज्योति के कई बैंकों में खाते मिले हैं, जिनमें विदेशी मुद्रा में भी लेन-देन होता था। हाaलांकि इन खातों में कुल कितनी राशि है, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
6 of 12
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के संवेदनशील क्षेत्र के बनाए वीडियो
अब तक की जांच में सामने आया है कि ज्योति पिछले साल वैशाखी पर पाकिस्तान गई थी। वहां 20 दिन रही और कई संवेदनशील जगहों पर जाकर वीडियो बनाए। वह कश्मीर, चीन सीमा और राजस्थान बॉर्डर के अलावा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भी गई थी।
इन जगहों पर उन हिस्सों को फिल्माया है, जहां आम व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है। ने ज्योति गिरफ्तारी से एक दिन पहले भी इंडोनेशिया के बाली टूर का वीडियो अपलोड किया था।
8 of 12
jyoti mahotra
- फोटो : facebook@TravelWithJo
ज्योति को मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट, पुलिस देती थी सुरक्षा
ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां फिल्माए गए वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा की एक भारतीय लड़की पाकिस्तान में है। ज्योति को पाकिस्तान में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। साथ ही पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा भी मिलती थी। पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टियों में शामिल होने से लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के इंटरव्यू करने तक ज्योति कहीं भी असहज नजर नहीं आई।
ज्योति के पिता की तबीयत बिगड़ी, मीडिया से बातचीत बंद
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार रात अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं। वह मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। मंगलवार को मीडिया कर्मी उनके घर के बाहर काफी देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।
ज्योति मल्होत्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही उनके घर पर मीडियाकर्मी लगातार पहुंच रहे हैं। हरीश मल्होत्रा मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अपनी बेटी को बेकसूर बता रहे हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई स्थानों से मीडियाकर्मी उनके घर पर पहुंचे।
हरीश मल्होत्रा ने बातचीत करने से इनकार कर दिया और घर के दरवाजे बंद कर लिए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से उनकी तबीयत खराब है। सोमवार रात हालत अधिक खराब हुई तो उन्होंने अस्पताल जाकर ड्रिप लगवाई।
हरियाणा में बंद होंगे पाकिस्तानी कंटेंट वाले यू-ट्यूब चैनल
ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यू-ट्यूबरों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे यूट्यूब चैनल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें देश विरोधी गतिविधियों की तस्वीर, वीडियो, टिप्पणी या गुणगान है। जिस चैनल पर पाकिस्तान का नाम या तस्वीरें हैं।