फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: मां बोली- बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मरते दम तक कानूनी लड़ाई लड़ूंगी

Mon, 29 Aug 2022 05:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सोनाली की मां संतोष देवी ने कहा कि उसकी बेटी पिछले कई महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी। उसके पीए सुधीर सांगवान ने उसकी बेटी के साथ घिनौना षड्यंत्र रचकर उसे मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
1 of 5
अपनी मां संतोष देवी के साथ सोनाली का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के मायके गांव भूथनकलां में लोगों में गम और गुस्से का माहौल है। बेटी की मौत के बाद उसके वृद्ध मां- बाप सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सोनाली की मां संतोष देवी ने कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मरते दम तक कानूनी लड़ाई लड़ूंगी। वहीं, ग्रामीणों ने सोनाली की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग है।

सोनाली की मां संतोष देवी ने कहा कि उसकी बेटी पिछले कई महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी। उसके पीए सुधीर सांगवान ने उसकी बेटी के साथ घिनौना षड्यंत्र रचकर उसे मौत की नींद सुला दिया। भगवान ऐसे व्यक्ति को कभी भी चैन की नींद नहीं सोने देगा। सो

नाली के आरोपियों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए मरते दम तक कानूनी लड़ाई लडूंगी। वहीं, मृतका के पिता महाबीर सिंह ढाका व मां संतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोनाली प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने के लिए गुहार लगाई है। साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
ढाका के निवास स्थान पर लगा रहता है तांता
गांव भूथनकलां में रविवार को महाबीर ढाका के निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने के लिए सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहा।  सोनाली के माता और पिता दोनों ही भूथनकलां घर पर ही हैं, जिनके पास रिश्तेदार व ग्रामीण आसपास के एरिया के लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके दोनों बेटे रिंकू व वतन ढाका सोनाली के फॉर्म हाउस पर उनकी बेटी यशोधरा के पास हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
भूथनकलां का हर व्यक्ति सोनाली फोगाट की मौत को लेकर गमगीन है। परिवार के लोग हरियाणा के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर घटना की सीबीआई जांच की मांग उठा चुके हैं। पीड़ित परिवार के साथ भूथनकलां का हर व्यक्ति खड़ा है। सोनाली की मौत के पीछे घटनाक्रम का पर्दाफाश होने के साथ-साथ आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -महेंद्र सिंह निवर्तमान सरपंच भूथनकलां।

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
भूथनकला की एक होनहार बेटी की हत्या किए जाने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। सोनाली फोगाट ने अपने जोश और जज्बे के बल पर बिग बॉस से लेकर राजनीति के सफर तक उच्च मुकाम हासिल किया। सोनाली की मौत की गुत्थी सुलझाना अभी बाकी है। सुधीर सांगवान को सोनाली फोगाट की संपत्ति हड़पना है या इसके पीछे कोई राजनीतिक स्टंट है। इसलिए हम सीबीआई की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। - राजकुमार बेनीवाल, प्रमुख समाजसेवी, भूथनकलां। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
सोनाली फोगाट की मौत से राजनीतिक क्षति हुई है, वहीं कला के क्षेत्र में भी बहुत बड़ी कलाकार को खो दिया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाए। आरोपियों को इस घिनौने कृत्य के लिए फांसी के फंदे पर लटकाने की जरूरत है। -नरेंद्र उर्फ बबलू युवा समाजसेवी भूथनकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें