फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट: बेटी के निधन से गांव में मातम, घरवाले गोवा रवाना, रो-रोकर सभी का बुरा हाल

Wed, 24 Aug 2022 01:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां की मूल निवासी भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, ग्रामीणों ने सोनाली की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को गांव भूथन कलां में महाबीर सिंह ढाका के घर हुआ था। सोनाली के दो भाई और दो बहनें हैं। सोनाली के पिता महाबीर ढाका की गांव में करीब चार एकड़ जमीन है। उनकी गांव में ज्वैलरी शॉप भी है। इस शॉप को वह व उनके बेटे वतन ढाका चला रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गांव भूथन कलां स्थित सोनाली फोगाट का पैतृक घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली का एक छोटा भाई रिंकू ढाका प्रॉपर्टी का काम संभालता है। सोनाली ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की थी। इसके बाद 12वीं की परीक्षा उन्होंने फतेहाबाद के कन्या स्कूल से हासिल की। इसके बाद में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से हिंदी में प्रभाकर भी किया। सोनाली के निधन की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव में पहुंची तो उनके पिता महाबीर सिंह ढाका के घर पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पहले तो ग्रामीणों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में जब यह बात साफ हुई तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। 
विज्ञापन

3 of 5
पिता के पास शोक जताते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन की सूचना पाते ही उनके छोटे भाई रिंकू ढाका, जीजा अमन व परिवार के अन्य लोग गोवा के लिए रवाना हो गए। ग्रामीण सुंदर सिंह ने कहा कि सोनाली गांव की बेटी थी। वह जब भी गांव आती थी तो लोगों से मिलकर समस्याओं को जानती थी और उनके समाधान का भी प्रयास करती थी। उन्हें बेहद दुख है कि गांव की बेटी के साथ यह हादसा हुआ है।

4 of 5
पिता महाबीर ढाका व मा संतोष के साथ सोनाली। - फोटो : @sonaliphogatbjp
बहन और जीजा पर लगाया था जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सोनाली फोगाट ने अक्तूबर 2019 में फतेहाबाद स्थित अपने गांव भूथन कलां में अपनी बहन रूकेश और जीजा अमन पूनिया पर झगड़ा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस संबंध में सदर थाना में शिकायत भी दी गई थी। पुलिस ने 29 अक्तूबर 2019 को बहन और जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
पुलिस को दी शिकायत में सोनाली फोगाट ने आरोप लगाया था कि 28 अक्तूबर 2019 को वह अपने पिता के घर भूथन कलां आई थी। इस दौरान मिलने काफी लोग आए थे। यहां हिसार के अर्बन एस्टेट निवासी उनकी बहन रूकेश व जीजा अमन पूनिया भी थे, जिन्होंने उसके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस 28 नवंबर 2019 को चार्जशीट भी जारी कर चुकी है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें