मनु के सराहनीय प्रदर्शन पर दादरी में लड्डू बांटते परिजन।
- फोटो : संवाद
मनु को तीसरे पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं व पदक जीतने से चूक गईं। इसके बावजूद मनु के नाना के घर उनके दो कांस्य पदक जीतने पर जश्न मनाया गया। मनु के बड़े मामा युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में कार्यरत हैं। छोटे मामा सोमवीर मर्चेंट नेवी में हैं। इस दौरान मनु की मामी अनीता, आरती, ममेरे भाई समेत शहर के लोग मौजूद रहे।