फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Constable Murder: पति से विवाद के बाद यहां जाती थी सपना, दामाद ने बेटी को इसलिए मार डाला; पिता का खुलासा

Sat, 15 Mar 2025 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। सपना के पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दामाद परविंदर शराब, गांजा और जुआ खेलने का शौकीन है। 
विज्ञापन
1 of 8
Lady Constable sapna murder - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। योजना के तहत आरोपी पत्नी की लाश को कार में डालकर रातभर घूमा, इसके बाद 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाकर भाग गया। एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के फौजी पति परविंदर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति ने पूछताछ में कई खुलासे भी किए हैं। पति ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव स्थित शिवालिक विहार में घर पर ही पत्नी सपना की हत्या की थी। हत्या के बाद सपना की लाश को कार में डालकर पंचकूला लेकर गया। यहां सुबह करीब पौने 6 बजे कार में पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया था।

 
विज्ञापन

2 of 8
महिला कांस्टेबल का शव और उसकी कार। - फोटो : संवाद
पिता बोले- परविंदर ने शौक के लिए सपना को रास्ते से हटाया
महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। सपना के पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दामाद परविंदर शराब, गांजा और जुआ खेलने का शौकीन है। नशा न मिलने पर उसने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जब सपना विरोध करती थी तो वह झगड़ा करता था। शादी के बाद से ही सपना और परविंदर के बीच झगड़ा होने पर कई बार समझौता भी करवाया गया था। सट्टेबाजी में पैसा हारने के कारण वह कर्जदार हो गया तो सपना से रुपये की डिमांड करता था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
रिश्तेदारों ने कई बार करवाया समझौता
कई बार पैसा न देने पर सपना से परविंदर ने मारपीट करता था। शौक पूरे करने के लिए उनकी बेटी सपना की हत्या कर रास्ते से हटाया है। एमडीसी पुलिस फौजी परविंदर से पूछताछ कर रही है। सपना के पिता अनिल कुमार ने बताया कि सपना हमेशा फोन पर परविंदर के बारे में बताती थी। झगड़ा होने पर कई बार रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता करवाया था लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। इन्हीं आदतों की वजह से सपना परेशान थी। 

 

4 of 8
महिला कांस्टेबल सपना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंदिर जाकर घंटों बैठी रहती थी सपना
भाई सौरभ ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा होने पर मन की शांति के लिए अक्सर सपना मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। शादी के बाद जब परविंदर से झगड़ा होता तो वह मंदिर जाकर घंटों वहीं बैठी रहती थी। मनसा देवी मंदिर के बाहर ही उसका शव कार में मिला। फौज में नौकरी करने बावजूद परविंदर लाखों का कर्जदार था। कर्ज को चुकाने के लिए सपना के अलावा अपने पिता पर भी दबाव बनाता था। 
 
विज्ञापन

5 of 8
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल की आंख समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। 12 मार्च को शाम छह बजे मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सपना का शव कार में मिला था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : संवाद
सोमवार रात को हुई थी सपना की हत्या
महिला सिपाही की हत्या 10 मार्च यानि सोमवार रात 10 से सुबह 5:42 के बीच में हुई थी। सपना रात को 12 मार्च को राष्ट्रपति की ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ड्यूटी के लिए बात कर रही थी। इससे साफ है कि आरोपी ने रात 10 बजे के बाद ही पत्नी की हत्या की थी। पुलिस चंडीगढ़ से पंचकूला के रूट की जांच कर रही है कि आखिर वह किन रास्तों से चंडीगढ़ आया था। 
 
विज्ञापन

7 of 8
Lady Constable sapna murder - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को क्यों मारा, आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने आखिर सपना की हत्या कैसे की। पुलिस पूछताछ कर रही है कि क्या सपना को पहले जहर दिया गया और गला दबाया गया क्योंकि सपना के मुंह से झाग निकल रही थी। या फिर जहर देकर उसकी हत्या की गई। कैमरे में खींची गई तस्वीरों में सपना के गले पर हल्के चोट के निशान भी दिख रहे हैं जिससे ऐसे भी हो सकता है कि आरोपी ने सपना का गला भी दबाया हो। हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है।


 
विज्ञापन

8 of 8
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी - फोटो : संवाद
पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस लगातार परविंदर के अलावा अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। -विक्रम नेहरा, एसीपी, पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर

यह भी पढ़ें: महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें