फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पति की हत्या: रात 2.30 बजे हुई गलती से पकड़ी गई पत्नी, सिर पर सवार था इंस्टग्राम का भूत; आशिक भी अब अंदर

Tue, 15 Apr 2025 06:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी

सार

पुलिस हिरासत में यूट्यूबर और रवीना का आशिक सुरेश पूछताछ में कई खुलासे कर रहा है। उसने बताया कि रवीना से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।
विज्ञापन
1 of 7
कातिल पत्नी और प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के भिवानी में एक महिला द्वारा अपने यूट्यूबर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले अब कई नई चीजें सामने आ रही हैं। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे कातिल पत्नी रवीना और उसके आशिक सुरेश की साजिश का पर्दाफाश होता जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
कातिल प्रेमी सुरेश - फोटो : अमर उजाला
सुरेश ने सुनाई हत्या वाले दिन की कहानी
पुलिस हिरासत में यूट्यूबर और रवीना का आशिक सुरेश पूछताछ में कई खुलासे कर रहा है। उसने बताया कि रवीना से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद वह दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे और यह सिलसिला जारी रहा। करीब डेढ़ साल बाद रवीना के पति प्रवीण को हमारे में पता चल गया था। हत्या वाले दिन प्रवीण ने मुझे और रवीना को उसके ही घर पर रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद हमारे सामने उसे मारने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। 
विज्ञापन

3 of 7
भिवानी मर्डर केस - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
छह किलो मीटर दूर फेंका शव
सुरेश ने आगे बताया कि रवीना और मैंने चुन्नी से प्रवीण का गला घोंटा। चुकी हत्या दिन में किया था तो शव को ठिकाने लगाने के लिए हमने रात होने का इंतजार किया। हमने प्रवीण की लाश को बाइक पर बीच में बैठाया और छह किलोमीटर दूर जाकर दिनोद रोड ड्रेन में फेंक आए। 

4 of 7
बाइक से प्रवीण की लाश लेकर जाते रवीना और सुरेश - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक गलती से खुला हत्या का राज
घर से छह किलोमीटर दूर प्रवीण की लाश मिलने की बात घर वालों को हजम नहीं हो रही थी। उनके मन में बार बार यही सवाल उठ रहा था कि वह वहां क्या करने गया होगा। इसके बाद घर वालों ने ही अपने घर से दिनोद रोड ड्रेन तक लगे एक एक सीसीटीवी कैमरों को देखना शुरू किया। इनमें से एक सीसीटीवी में घर के पास हेलमेट पहने संदिग्ध व्यक्ति की बाइक दिखाई दी। जिस पर मुंह पर कपड़ा ढके रवीना भी पीछे बैठी थी और बीच में प्रवीण का शरीर था। रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी में बाइक जाती दिखाई दी। इसके करीब दो घंटे बाद हेलमेट पहने बाइक चालक के साथ पीछे बैठकर वापस घर भी आई। इस दौरान बीच वाला व्यक्ति नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 7
रवीना - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
रवीना - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर रवीना के 34 हजार से अधिक फॉलोअर
रवीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसका इंस्टाग्राम पर रवीना राव के नाम से अकाउंट भी बना है जिस पर 34 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और उसकी 659 पोस्ट भी डाली हैं, जिसमें उसकी शॉर्ट वीडियो और डांस की वीडियो हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी उसकी काफी शॉर्ट वीडियो सीरिज डाली गई हैं। इसमें अन्य कलाकार भी हैं। रवीना पर इंस्टाग्राम का ऐसा भूत सवार था कि परिवार के मना करने पर भी वह उनके खिलाफ जाकर ये सब करती थी। पति से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा हो चुका था। हत्या के दिन 25 मार्च को वह घर आई थी, इससे पहले वह शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी दिनों से बाहर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रवीना - फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
तीन दिन बाद मिली थी प्रवीण की लाश
रवीना 25 मार्च को घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा होने की भनक परिवार के लोगों को भी लगी थी, लेकिन किसी को यह आभास नहीं था कि झगड़े के तुरंत बाद ही रवीना और उसके प्रेमी सुरेश ने मिलकर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 28 मार्च को प्रवीण का शव सदर पुलिस को दिनोद रोड पर ड्रेन के अंदर गली सड़ी हालत में मिला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें