दसवीं की बोर्ड परीक्षा में दो छात्रों और 12 छात्राओं ने टॉप थ्री में जगह बनाई। दसवीं के नतीजे 65.43 फीसदी रहे, जोकि पिछले साल से 7.75 फीसदी कम है। दसवीं के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला अव्वल और नूंह फिसड्डी रहा। सरकारी स्कूलों को फिर निजी स्कूलों ने पछाड़ा है। प्राइवेट स्कूलों ने बनाई 17.92 फीसदी की बढ़त बनाई है। 69.81 फीसदी छात्रा तो 61.41 फीसदी ही छात्र दसवीं की परीक्षा में सफल रहे।
विज्ञापन
1 of 10
फतेहाबाद के हिमेश, सोनीपत की वर्षा और भिवानी की सोनू दसवीं में प्रदेश टॉपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। पहली बार टॉप थ्री में दो छात्रों और 12 छात्राओं ने जगह बनाई है। फतेहाबाद के हिमेश, सोनीपत की वर्षा और भिवानी की सोनू ने प्रदेश में टॉप किया है। दसवीं का परीक्षा परिणाम 65.43 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल के मुकाबले इस बार नतीजे 7.75 फीसदी कम रहे। बारहवीं के परीक्षा परिणाम के बाद दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी रेवाड़ी जिला लगातार अपनी बढ़त बनाते हुए प्रदेश में पहले पायदान पर रहा, जबकि नूंह जिला सबसे फिसड्डी रहा। सरकारी स्कूलों को इस बार भी निजी स्कूलों ने पछाड़ दिया। सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 17.92 फीसदी अधिक बढ़त पर रहा।
विज्ञापन
2 of 10
भूना में प्रदेश टॉपर हिमेश को मिठाई खिलाते हुए स्कूल के डायरेक्टर व साथ में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फरवरी-मार्च 2023 दसवीं का परीक्षा परिणाम 65.43 फीसदी रहा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.13 फीसदी रहा। दसवीं की परीक्षा में 69.81 फीसदी कामयाब छात्राओं की तुलना में 61.41 फीसदी ही छात्र सफलता प्राप्त कर सके। छात्राओं ने छात्रों से 8.40 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर अपनी बढ़त को बरकरार रखा।
विज्ञापन
3 of 10
प्रदेश में टॉप करने वाली वर्षा को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार हरियाणा के टॉप तीन में जगह बनाने वालों में कुल 14 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें दो छात्र और 12 छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश में प्रथम स्थान पर तीन, द्वितीय स्थान पर तीन और तृतीय स्थान पर आठ विद्यार्थी रहे हैं। इनमें छात्र हिमेश न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना फतेहाबाद, छात्रा वर्षा संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा सोनीपत और छात्रा सोनू एनजेएम हाई स्कूल, बुसान भिवानी 500 में से 498 अंक के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहे।
4 of 10
HBSE 10th Second Topper Photos प्रदेशभर में द्वितीय स्थान हासिल किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं छात्रा सिमरन शांति महक पब्लिक स्कूल बनावली फतेहाबाद, दीपेश शर्मा शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड पलवल व मनेह टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद हिसार इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
5 of 10
HBSE 3rd Topper Photos Haryana प्रदेशभर में तृतीय स्थान हासिल किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रा शिवानी शर्मा राजकीय कन्या हाई स्कूल कावी पानीपत, स्वीटी कुमारी न्यू हैवन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिरखा कालोनी फरीदाबाद, याशी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाना रोहतक, मोंटी बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल मदनहेड़ी हिसार, तमन्ना, आशादीप आदर्श हाई स्कूल करहंस पानीपत, दिपांशी गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल उचाना मंडी जींद, रिया शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड पलवल व ज्योति रानी आनंद पब्लिक स्कूल निगदू करनाल ने 496 अंक अर्जित प्रदेशभर में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
6 of 10
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
32.91 फीसदी विद्यार्थी दसवीं में हुए फेल
दसवीं की सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई है और 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए और परीक्षा में शामिल 1,36,986 छात्राओं में से 95,629 पास हुईं। 32.39 फीसदी विद्यार्थी दसवीं में फेल हो गए।
विज्ञापन
7 of 10
private school
प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी को फिर पछाड़ा, 17.92 से ली बढ़त
दसवीं के नतीजों में एक बार फिर से प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया और 17.92 फीसदी की बढ़त बनाई। सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 57.73 फीसदी रही जबकि प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 फीसदी दर्ज की गई। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों पर करोड़ों का बजट खर्च करने के बावजूद इस बार भी प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी स्कूलों के मुकाबले काफी बेहतर नतीजे दिए हैं।
8 of 10
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दसवीं में ग्रामीण विद्यार्थियों ने फिर शहरी विद्यार्थियों को पछ़ाड़ा
दसवीं की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 फीसदी रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है। बारहवीं के नतीजों में भी ग्रामीण छात्रों ने बढ़त बनाई थी, जो दसवीं में भी बरकरार रही है। सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.13 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 5,124 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,671 पास हुए।
9 of 10
कंवरपाल पाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दसवीं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अपनी लग्न से जीवन में हर इम्तिहान में यूं ही विजय प्राप्त करते रहें, ऐसा मेरा आशीर्वाद है। बोर्ड की परीक्षाओं के सफल संचालन एवं कम समय में बेहतर परिणाम के लिए बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों का ये प्रयास भी काबिले तारीफ है। -कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दसवीं परीक्षा में बोर्ड के नतीजे पिछले साल के मुकाबले भले ही इस बार कम रहे हैं, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, क्योंकि पिछले साल 80 अंकों में से 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जबकि इस बार इन प्रश्नों की संख्या 10 से 12 ही रही है। परीक्षा का प्रारुप इस बार जटिल रहा है। -डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।