सांकेतिक तस्वीर।
दो-तीन बार हुई पंचायत, थाने में भी दी थी शिकायत
मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारा गया है। सरपंच त्रिलोक सिंह ने बताया कि गाड़ी की मांग को लेकर रितु को तंग किया जा रहा था। दो-तीन बार पंचायत भी हुई और एक सप्ताह पूर्व 30 हजार की नकदी भी दी थी। सरपंच ने कहा कि दहेज के लिए रितु को उसके पति, सास, चाचा व एक रिश्तेदार ने मारा है। सदर थाना के जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मृतका रितु के पिता गुलाब सिंह ने बयान दिया है कि उसकी बेटी की निर्मम हत्या की गई है। पिता की शिकायत पर आरोपी पति, उसके चाचा, मामा, सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।