फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह का पर्दाफाश: देशभर में बाइक-स्कूटी की डिग्गी से रुपये करते थे चोरी, एक आरोपी धरा, ऐसे करते थे वारदात

Wed, 05 Apr 2023 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

यह गिरोह कई राज्यों में रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका था। भिवानी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में आदर्श कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ मुल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
हरियाणा पुलिस ने देशभर में बाइक की डिग्गी से रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का गिरोह बैंक में रुपये निकवालने आए ग्राहकों की फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से रैकी करता था और मौका देख बाइक की डिग्गी से रुपये चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

यह गिरोह कई राज्यों में रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका था। भिवानी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में आदर्श कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ मुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके सात दिनों के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।

सिटी थाना पुलिस को नया बाजार निवासी अजीत ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि गत 17 मार्च को उसने बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे। वह स्कूटी पर घर गया और स्कूटी को घर के बाहर खड़ा करके अंदर चला गया। जब वह घर से बाहर आया तो उसे स्कूटी की डिग्गी में पांच लाख रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए भिवानी पीओ स्टाफ के इंचार्ज एसआई सतीश कुमार ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है जो बाइक की डिग्गी से रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
उनका गिरोह पूरे भारतवर्ष में इस प्रकार की चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे बैंक के बाहर खड़े होकर बैंक में भारी रकम में लेनदेन करने वाले लोगों की रैकी करते थे। इसके बाद वे उक्त व्यक्ति का पीछा करते और मौके मिलते ही रुपये लेकर फरार हो जाते।

4 of 5
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
इस प्रकार से गिरोह के सदस्य पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, पंजाब में लुधियाना, कर्नाटक के बेंगलुरू आदि में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं, चोरी की वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए गिरोह के सदस्य बार-बार अपने रहने की जगह बदलते रहते थे। पुलिस ने आरोपी को सात दिनों के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इन जगहों पर की चोरी की वारदात
  • करीब चार-पांच महीने पहले हांसी गेट से एक स्कूटी से 1,19,000 रुपये चोरी किए थे।
  • 11नवंबर 2022 को अलवर राजस्थान से 3,41,000 रुपये चोरी किए थे।
  • करीब सात महीने पहले एसबीआई बैंक गांधी नगर बेंगलुरू से बाइक की डिग्गी से 2,50,000 रुपये चोरी किए थे।
  • करीब छह महीने पहले यूनियन बैंक के नजदीक कोर बगला कर्नाटक से बाइक की डिग्गी से तीन लाख रुपये चोरी किए थे।
  • करीब तीन महीने पहले पीएनबी पानीपत के पास स्कूटी की डिग्गी से 1,50,000 रुपये चोरी किए थे।
  • करीब दो महीने पहले केनरा बैंक लोहामंडी लुधियाना के पास से बाइक की डिग्गी से 75 हजार रुपये चोरी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें