हरियाणा निकाय चुनाव के लिए तमाम प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है। अपने शहर के विकास, सफाई और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को लेकर जनता मतदान कर रही है। वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में गजब का क्रेज है।
विज्ञापन
1 of 9
मतदान के लिए सुबह से ही लाइन में लगी महिलाएं
- फोटो : संवाद
हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लग गई हैं और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई अपनी स्थानीय सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी है। इस विशेष फोटो गैलरी के जरिए देखिए हरियाणा के अलग-अलग शहरों से मतदान के रंग, उम्मीदवारों की धड़कनें और आम जनता का जोश।
विज्ञापन
2 of 9
सोनीपत में मतदान के लिए बुजुर्ग को लेकर आते परिजन।
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है ऐसे में कई लोगों के आधार कार्ड उनके मोबाइल में थे तो वह वोट नहीं दे सके। इस समस्या को लेकर जब वार्ड 12 के कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने पुलिस प्रशासन के सामने मामले को उठाया तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें अपने-अपने कंप्यूटर और प्रिंटर लगाने की अनुमति देता है ताकि लोग यहां से अपने आधार कार्ड वन्य पहचान पत्र का प्रिंट निकालकर मतदान कर सकें
विज्ञापन
3 of 9
मतदान के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
झज्जर में नगर परिषद के वार्ड-13 के पार्षद पद के लिए चल रहे उपचुनाव में उस समय हंगामा हो गया, जब पार्षद पद के उम्मीदवार ने एक युवक को फर्जी वोट डालने पर पकड़ लिया। उम्मीदवार सुधांशु ने आरोप लगाया कि युवक किसी साहिल नाम के युवक का वोट डाल रहा था।
4 of 9
मतदान केंद्र पहुंचा बुजुर्ग
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में मतदान में देरी को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें मतदान करने से रोका जा रहा है। वह पौने घंटे से खड़े हुए हैं, इसके बावजूद मतदान की गति जानबूझकर धीमी की जा रही है। एक मतदाता ने तो आक्रोश में मतदान पर्ची को भी फाड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 9
एक बुजुर्ग मतदाता व्हीलचेयर पर अपना वोट डालने पहुंची।
- फोटो : संवाद
पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइनो में खड़े देखने को मिले। सेक्टर-16 स्थित ब्लूबर्ड हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 9
वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए उत्साहित राजीव जैन का परिवार
- फोटो : संवाद
हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर सोनीपत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'शहर की सरकार' चुनने के लिए सुबह से ही आम जनता के साथ-साथ दिग्गज नेता भी मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
7 of 9
घूंघट की ओट में मतदान के लिए दिखा भारी उत्साह
- फोटो : संवाद
हरियाणा निकाय चुनाव में सोनीपत शहर और इसके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर गजब का उत्साह है। वहीं, गांव रायपुर में घूंघट की ओट में महिलाओं का कतारबद्ध होकर वोट डालना यह साबित करता है कि आधी आबादी भी अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक है।
8 of 9
सोनीपत में बूथ नंबर 26 पर पत्नी मेघा दीवान संग मतदान कर बाहर आए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान
- फोटो : संवाद
सोनीपत में बूथ नंबर 26 पर पत्नी मेघा दीवान संग मतदान करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान पहुंचे। इस दौरान मतदान के बाद केंद्र के बाहर पति-पत्नी ने अंगुली पर लगी स्याही भी दिखाई।
अंबाला में मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने परिवार संग डाला वोट
- फोटो : संवाद
अंबाला में 'शहर की सरकार' चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया तेजी से चल रही है और शहरवासियों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं।
लोकतंत्र के इस महापर्व में मेयर पद की प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने अंबाला सिटी के केपीएके महाविद्यालय में बने बूथ पर अपने परिवार के साथ जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने शहर की जनता से भी घरों से बाहर निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।