गुरुग्राम के सेक्टर-93 पुलिस चौकी के अंतर्गत वजीरपुर गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी व चार बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। संभावना है कि गला दबाने से पहले पत्नी व बच्चों को जहरीला पदार्थ भी आरोपी ने खिलाया था। हत्या के बाद युवक ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
1 of 11
Gurugram Family Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जिसके लिए नाजमा ने परिवार से नाता तोड़ा था, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। नाजिम की हैवानियत इस कदर थी कि उसने सौतेली बेटी के साथ ही अपने बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली नाजमा ने विशेष समुदाय के मोहम्मद नाजिम से शादी करने की बात परिवार वालों को बताई तो उन्होंने विरोध किया। जब नाजमा ने शादी की तो परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था।
बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया था। नाजमा ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को कमरे में मिले दस्तावेज में मृतका महिला का नाम नाजमा लिखा मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस को भी मृत महिला के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
2 of 11
महिला नाजमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृत महिला के परिवार वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण उनको सूचना भी नहीं दी जा सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला व चारों बच्चों के शवों को नाजिम के परिवार वाले उत्तर प्रदेश क के मुरादाबाद लेकर चले गए।
विज्ञापन
3 of 11
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरपुर गांव में 2 मई की रात को पत्नी और चार बच्चों की हत्या के मामले में घरेलू कलह और आर्थिक समस्या की बात सामने आई है। परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक समस्या होने के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे।
4 of 11
पांच हत्या की जांच के लिए जाते हुए पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान के पड़ोसियों कृष्ण, देवेंद्र कुमार के अनुसार, परिवार करीब छह माह पहले ही किराये पर रहने आया था। पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीन-चार दिन शांत माहौल रहा।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद से आकर किराये पर रहा
नाजिम मूलरूप से यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। करीब छह माह पहले ही गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में किराये पर कमरा लिया था और गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि ओडिशा की रहने वाली नाजमा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से बड़ी बेटी इकरा थी।
विज्ञापन
6 of 11
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मद नाजिम से शादी के बाद नाजमा को दो बेटी शिफा, खदीजा व बेटा आयान हुए। नाजमा अपने चाचा के घर पर दिल्ली-नोएडा सीमा स्थित न्यू अशोक नगर में रहती थी। नाजिम भी वहीं पास ही सैलून में काम करता था। न्यू अशोक विहार में रहने के दौरान ही नाजमा व नाजिम की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
7 of 11
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि उस समय नाजमा की शादी हो चुकी थी व एक बेटी भी थी। वहीं, नाजिम की शादी नहीं हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया।
प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि आरोपी के घर में कोई अंदरूनी कलह चल रही थी, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले में सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नवीन शर्मा एसीपी (पश्चिम), गुरुग्राम
8 of 11
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे का आदी है आरोपी नाजिम
वहीं, मुरादाबाद के बिलारी के मोहल्ला रजा नगर निवासी नाजिम और उसके पांचों भाई लगभग 15 वर्ष से वजीरपुर में सैलून कारीगर का काम करते हैं। सभी भाइयों की वजीरपुर में ही किराए दुकानें हैं और वहीं पर किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं। नाजिम अपने भाइयों में दूसरे नंबर का है।
नाजिम से बड़े भाई आसिम और छोटे भाई सलमान की शादी हो चुकी है। तीनों भाई अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग किराए के मकानों में रहते हैं। नाजिम के तीन सगे छोटे भाई जीशान, अरमान और रानू अभी अविवाहित हैं। यह तीनों एक साथ वजीरपुर में किराए के मकान में रहते हैं।
9 of 11
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम के वजीरपुर में अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मारने का आरोपी कई वर्ष से नशा करता है। नाजिम के सगे बड़े भाई आसिम और नाजिम के सगे मामा सखावत सलमानी ने बताया कि नाजिम वजीरपुर में रहने के दौरान कई वर्ष से नशा करने लगा है।
नशा करने की वजह से ही नाजिम की अपनी पत्नी नाजमा से अक्सर अनबन रहने लगी। बड़े भाई और मामा के अनुसार, नाजिम और उसकी पत्नी नाजमा में अक्सर विवाद होता रहता था। नशे की आदत बढ़ जाने की वजह से नाजिम को परिवार के खर्चे पूरे करने को लेकर भी समस्या होने लगी थी। नाजिम के पिता- माता ने बताया कि नाजिम द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों को क्यों जहर दिया गया इस संबंध में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
10 of 11
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 साल पहले दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज
नाजिम ने 16 साल पहले दिल्ली में नाजमा से कोर्ट मैरिज की थी। नाजिम के बड़े भाई आसिम ने बताया कि नाजिम 16 साल पहले जब दिल्ली में एक सैलून पर काम करता था तभी नाजमा नाम की शादीशुदा महिला से उसकी जान पहचान हो गई। नाजिम ने घरवालों को बताए बिना नाजमा से कोर्ट मैरिज कर ली थी। नाजिम की बिलारी के मोहल्ला रजा नगर में ननिहाल है।
नाजिम के सगे मामा सखावत हुसैन सलमानी नगरपालिका परिषद बिलारी के पूर्व सभासद हैं। नाजिम का परिवार मूल रूप से रामपुर जिले के थाना पटवाई अंतर्गत नबावगंज गांव का रहने वाला है। नवाबगंज में कोई काम न मिलने की वजह से नाजिम की मां परवीन अपने पति और सब बच्चों को लेकर अपने मायके बिलारी आ गई थी।