फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक राफेल उड़ान:अंबाला से फ्लाइट सूट पहनकर जेट में हुईं सवार, देखें तस्वीरें

Wed, 29 Oct 2025 01:01 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन में एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान - फोटो : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। फ्लाइट सूट में सजीं राष्ट्रपति ने कॉकपिट में बैठकर टेकऑफ से पहले हाथ हिलाकर जवानों का अभिवादन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। स्टेशन पर भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से मुलाकात की। उन्होंने वायुसेना स्टेशन की विभिन्न यूनिट्स का भी दौरा किया।
विज्ञापन

3 of 6
जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया - फोटो : ANI
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरबेस के आसपास ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति थी। मोबाइल फोन अंदर ले जाना वर्जित रहा।

4 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ वायुसेना के अधिकारी - फोटो : ANI
राफेल में 30 मिनट की उड़ान
वायुसेना प्रमुख के साथ 30 मिनट की यह उड़ान राष्ट्रपति को राफेल की उन्नत क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई। टेकऑफ और लैंडिंग दोनों क्षणों में जवानों ने उत्साह से तालियां बजाईं।
विज्ञापन

5 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की परमिशन नहीं है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
भारत ने राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदे हैं। पहली खेप 27 जुलाई 2020 को मिली थी, जिसमें 5 राफेल विमान शामिल थे। ये विमान सबसे पहले अंबाला एयरबेस पहुंचे थे। उन्होंने फ्रांस के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी, संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयरबेस पर रुके और फिर भारत पहुंचे।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें