फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला ट्रिपल हत्याकांड: पहले दादी, फिर चाचा और चाची को मारी गोली; सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता की पूरी कहानी

Sun, 24 May 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

अंबाला के तिहरे हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया है। आरोपी ने चाची-चाचा को गली में ढूंढकर गोली  मारी। पिता के सामने दादी को मौत के घाट  उतारा था। एक बार पिस्टल न चलने पर चाचा  बच गए थे। आरोपी ने फिर पीछे भागकर दोबारा गोली मारी।
विज्ञापन
1 of 7
Haryana Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबाला के शहजादपुर के बिचपड़ी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी युवक को खून का प्यासा बनकर गली में घूमते देखा गया। उसने अपने ही परिवार के सदस्यों को चुन-चुन कर निशाना बनाया और उन्हें गोलियां मारी।

फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी दादी को मौत के घाट उतारा। यह घटना पिता के सामने हुई थी, जो बेहद दर्दनाक है। दादी की हत्या के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए अपने चाचा और चाची की तरफ बढ़ा। उसने पहले चाचा पर निशाना साधा और ट्रिगर दबाया। हालांकि, पहली बार में पिस्तौल लॉक हो गई या मिसफायर हो गई। 

विज्ञापन

2 of 7
अंबाला में गोली लगने से घायलों को अस्पताल लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा ने अपनी जान बचाने के लिए गली में भागना शुरू कर दिया। आरोपी ने भागते-भागते ही पिस्तौल को दोबारा ठीक किया। उसने पीछा करके चाचा को ढूंढ निकाला और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद आरोपी ने गली में जा रही चाची को भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराता हुआ घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन

3 of 7
अंबाला में ट्रिपल मर्डर, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड का भयावह दृश्य
सीसीटीवी फुटेज इस जघन्य अपराध की पूरी कहानी बयां करता है। आरोपी ने जिस क्रूरता से अपने ही परिवार के लोगों को मारा, वह विचलित करने वाला है। उसने बिना किसी हिचकिचाहट के एक के बाद एक तीन हत्याएं कीं। यह घटना परिवार के भीतर के गहरे विवादों की ओर इशारा करती है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की जांच कर रही है।

 

4 of 7
अंबाला में ट्रिपल मर्डर, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की क्रूरता
आरोपी युवक ने जिस तरह से अपने चाचा का पीछा किया, वह उसकी क्रूर मानसिकता को दर्शाता है। पिस्तौल के मिसफायर होने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। उसने दोबारा पिस्तौल ठीक की और चाचा को ढूंढकर मारा। यह दिखाता है कि वह अपने इरादों में कितना दृढ़ था। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
अंबाला में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक ने दादी, चाचा और भाई की हत्या की, चाची घायल
अंबाला के शहजादपुर क्षेत्र के बिचपड़ी गांव में शनिवार शाम मिट्टी खनन के ठेके को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवक ने 95 वर्षीय दादी, बड़े भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
अंबाला में ट्रिपल मर्डर के बाद सूनसान पड़ा घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे इस मुद्दे पर फिर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि अभिषेक नामक युवक ने गुस्से में आकर अपने पास मौजूद पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। उसने सबसे पहले अपनी दादी इसरो देवी पर गोली चलाई। गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Triple Murder in Ambala - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसके बाद बीच-बचाव करने आए बड़े भाई संदीप, चाचा महेंदर और चाची पर भी गोलियां दाग दीं। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां संदीप और महेंदर ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें