प्लास्टिक के पाइप के टुकड़े में बंद चार हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला में 14 महीने बाद फिर से मिले हैंड ग्रेनेड, एजेंसियों को चेताया
अंबाला में विस्फोटक सामान का मिलना नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां पर विस्फोटक मिल चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस बार 14 माह बाद अंबाला में फिर से चार हैंड ग्रेनेड मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। बिना समय खराब किए सबसे पहले तो बमों को निष्क्रिय कराया। इसके बाद इस मामले की जानकारी सुरक्षा की दृष्टि से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए, एनएसजी को भी इसकी जानकारी तत्काल दे दी गई है।
वहीं, सेना व वायु सेना के हिसाब से अंबाला काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए आर्मी इंटेलीजेंस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है, जिससे कि सेना की मदद भी इस मामले में ली जा सके। इस मामले में पुलिस ने दूसरी धाराओं सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।