फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही बने कातिल: एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई की कर दी हत्या, डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

Thu, 08 Dec 2022 09:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जंगल तिनकोनिया नंबर एक स्थित केवटहिया टोले में मंगलवार रात एक फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जितेंद्र निषाद (27) की पत्नी संध्या की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
केवटहिया टोला में मुराली निषाद के पांच लड़के पन्ने लाल, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजन, गोकुल रहते हैं। पांचों भाइयों के हिस्से में एक लाइन से 12-12 फीट जमीन मिली है। सभी टीनशेड और झोपड़ी डालकर रहते हैं। बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी ने एक फीट जमीन अधिक ले ली है। इसी संबंध में भाइयों में विवाद रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार की रात आठ बजे आरोपी धर्मेंद्र की पत्नी और जितेंद्र की पत्नी आपस में झगड़ा कर रही थीं। इसी दौरान दोनों भाई काम से घर पहुंचे। पत्नी को झगड़ा करते देख दोनों भाई आपस में विवाद करने लगे।

 

4 of 5
सांकेतिक
आरोप है कि इसी बीच बड़े भाई धर्मेंद्र निषाद ने छोटे भाई जितेंद्र निषाद पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। परिजन जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रात में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस अगले दिन सुबह सात बजे पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : iStock
जितेंद्र निषाद (27) पेंटिंग का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। पांचों भाई मजदूरी करते थे। सभी के घर की माली हालत ठीक नहीं है। किसी तरह टीनशेड और झोपड़ी बनाकर रहते हैं। जितेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें