फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में कत्लेआम: लड़की के इनकार करने पर सिरफिरे ने खेला खूनी खेल, मां-बाप और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला

Tue, 26 Apr 2022 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। मृतक गामा के भतीते केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है।  वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन

2 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहले घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर अपना मकान बनवाया है। वहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। 


 
विज्ञापन

3 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है। सोमवार रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी प्रीति (20) के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया। 

 

4 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया। यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान सुग्रीव से संपर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
ननिहाल में रहता है आरोपी आलोक
आरोपी आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल में रहता है। वह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के रैना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के घर में रहता था।


 
विज्ञापन

7 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे गामा
गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई रामा हैं तो सबसे छोटे सरविंद। अन्य दोनों भाई अपने पुश्तैनी मकान में ही रहते हैं। गामा के तीन बच्चे थे सबसे बड़ा सुग्रीव है जो कि बाहर रहकर कमाता है। बेटी प्रीति है जिसकी हत्या हो चुकी है। छोटा बेटा अक्षय है, जो छठवीं में पढ़ता है। वह मां-बाप के साथ जाने के बजाय दूसेरे रास्ते से निकला था इसलिए उसकी जान बच गई।

 
विज्ञापन

8 of 8
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से अफसर लेते रहे अपडेट
मुख्यमंत्री के शहर में ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद यूपी के आला पुलिस अधिकारी भी सवाल जवाब करने लगे। थोड़ी ही देर में पुलिस ने कई टीमों को लगाया और फिर आलोक को बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया। आलोक ने बताया है कि वह प्रीति से एकतरफा प्यार करता था। प्रीति उसकी उपेक्षा करती थी जिससे हताश और गुस्से में आकर उसने यह करतूत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें