फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day: यहां हर साल दिल की बीमारी से 25 प्रतिशत लोगों की जा रही जान, जानिए क्या है इसकी वजह

Tue, 29 Sep 2020 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
विश्व हृदय दिवस 2020: (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हर साल 25 प्रतिशत मौत दिल की बीमारी (हार्ट अटैक) से हो रही है। यह आंकड़े जिला अस्पताल के हैं, अगर निजी अस्पतालों के आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो मौत का प्रतिशत 35 से 40 के आसपास हो जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय का जितना अधिक ख्याल रखेंगे वह उतने अधिक समय तक साथ निभाएगा। दरअसल, आदमी की बदलती लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव की वजह से हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन से पहले जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 130 दिल के मरीज इलाज के लिए आते थे। अब इनकी संख्या 70 से 80 के बीच हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
हृदय दिवस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित गुप्ता का कहना है कि हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह बीमारी अब कम उम्र में भी तेजी से हो रही है। अब 30 साल के ऊपर के लोगों को हाइपरटेंशन और डायबिटीज की स्क्रीनिंग की सलाह दी जा रही है। इसका प्रमुख कारण बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड और धूम्रपान है। युवा पीढ़ी का झुकाव धूम्रपान और जंक फूड पर ज्यादा है। इसलिए 20 से 25 प्रतिशत युवा दिल की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। दिल की बीमारी से बचने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना जरूरी होता है। बचाव के लिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
हृदय दिवस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
हृदय रोग के प्रमुख कारण
धूम्रपान, मादिरापान, अत्यधिक वसा, शरीर में ज्यादा चर्बी, अत्यधिक चिंता और मधुमेह की वजह से दिल का रोग होता है।

4 of 5
हृदय दिवस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
इसलिए महत्वपूर्ण है हृदय
डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि हृदय एक मिनट में 72 बार और 24 घंटे में 100800 बार धड़कता है। यह एक दिन में 2000 गैलन खून की पंपिंग करता है। इसलिए यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर इस पर जरा भी प्रभाव पड़ा तो जान जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय दिवस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
हृदय रोग के लक्षण
  • छाती में बाईं ओर या छाती के बीच में तेज दर्द अथवा दबाव महसूस होना।
  • सांस तेज चलना, पसीना आना, ऐसा लगना कि छाती को किसी ने चारों ओर से बांध दिया है।
  • छाती में दर्द के साथ पेट में जलन, पेट भारी लगना, उल्टी होना और शारीरिक कमजोरी, घबराहट होना।
  • मधुमेह के रोगियों को दर्द या बिना दर्द के भी हृदय रोग का आघात हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें