विश्व पर्यावरण दिवस, प्रो. गोविंद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
एमएमएयूटी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. गोविंद पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन में औद्योगिक गतिविधियां, ट्रेन, हवाई जहाज, गाड़ियां, ईंट-भट्टा आदि पूरी तरह से बंद थे। तो प्रकृति ने स्वत: शोधन किया। नदियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
अनलॉक में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ी हैं। ट्रेन, हवाई जहाज, वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। अब वातारण में प्रदूषण स्तर बढ़ता जाएगा। सबका कर्तव्य है कि प्रदूषण उत्सर्जन कम करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखें।