फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ट्रेन की पूरी जिम्मेदारी निभा रही हैं महिलाएं, किसी ने दिखाई हरी झंडी तो कोई संभाल रही स्टीयरिंग

Sun, 08 Mar 2020 09:41 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं ने संभाली ट्रेन की जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला
महिला दिवस के मौके पर आज गोरखपुर से नौतनवां तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (55141/55142) को महिलाएं संचालित कर रही हैं। इस ट्रेन में पूरा स्टाफ महिलाओं का है। लखनऊ से महिला लोको पायलट (ड्राइवर) समता कुमारी और श्रीती श्रीवास्तव को बुलाया गया है, जो ट्रेन चला रही हैं। गोरखपुर में तैनात गार्ड जागृति श्रीवास्तव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

2 of 5
woman staff - फोटो : अमर उजाला।
नौतनवां पैसेंजर को रवाना करने के दौरान कोई औपचारिक कार्यक्रम तो नहीं हुआ, लेकिन स्टेशन डायरेक्टर और स्टेशन प्रबंधक मौजूद रहे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर सभी स्टाफ ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन, टीसी, आरपीएफ, जीआरपी, सफाईकर्मी आदि महिलाएं ही मौजूद रहीं। ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
women staff - फोटो : अमर उजाला
सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए रेल प्रशासन सदैव संवेदनशील रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मी द्वारा दिए जा रहे योगदान को प्रदर्शित करने के लिए गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे किया गया है।

4 of 5
women staff - फोटो : अमर उजाला
प्लेटफॉर्म दो से रवाना हुई ट्रेन
आज सुबह आठ बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो से नौतनवां पैसेंजर रवाना हुई। सुबह 11.10 बजे नौतनवां पहुंची और वहां से सुबह 11.45 बजे वापस गोरखपुर के लिए निकल गई। यह ट्रेन दोपहर 2.25 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
woman staff - फोटो : अमर उजाला।
चार महिला टीटीई चेक करेंगी टिकट
नौतनवां पैसेंजर में टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी भी महिलाओं की है। ट्रेन में चार महिला टीटीई की ड्यूटी लगाई गई है। जिन स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी, वहां स्टेशन प्रबंधक और अन्य स्टाफ ट्रेन में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें