फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शव को न छुए पत्नी', दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी से पहले दो वीडियो में साझा किया दर्द, मामा ने खोले राज

Mon, 09 Mar 2026 01:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

यूपी के महराजगंज के नौतनवा में एसएसबी की सफाईकर्मी के पति ने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में तीनों की मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। खुदकुशी से पहले पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा साथ ही दो वीडियो भी बनाए। इन वीडियो में उसने दर्द बयां किया।
विज्ञापन
1 of 12
maharajganj suicide and murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महराजगंज जिले के नौतनवा में दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने वाले अमरीश ठाकुर ने मौत से पहले दो वीडियो बनाकर पत्नी समेत छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में अमरीश ने कहा कि उसकी मौत के बाद उसके शव को उसकी पत्नी न छुए और हो सके तो शव को मेरे घरवालों को लौटा देना। वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

मामा अवधेश कुमार ने बताया कि वीडियो में अमरीश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बंदना, ससुर रामअवतार, सास चंदा देवी, साला नवीन कुमार, भाभी सुनीता देवी और अमरनाथ भारती मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

2 of 12
मृतक अमरीश ठाकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि उसकी सास अक्सर उसे ताना देती थी कि वह उन्हें शादी से पहले भी पसंद नहीं था और न ही बाद में। वह उसे बेरोजगार कहकर अपमानित करती थीं। अमरीश ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बंदना का सोनू गौतम से संपर्क था और वह उसी से शादी करने की बात कहती थी।

 
विज्ञापन

3 of 12
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि पत्नी उस युवक को पैसे भी भेजती थी। अमरीश ने दावा किया कि जब वह उत्तराखंड में ड्यूटी पर था और चार महीने तक घर से दूर रहा, तब पत्नी दो माह की गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद उसने मामला दबाने के लिए गर्भपात कराया।

4 of 12
घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्ती रिश्ते में बदली 2019 में हुई थी शादी
मामा अवधेश कुमार ने बताया कि अमरीश के पिता स्व. मन्नू राम सैदपुर तहसील में अमीन थे। बंदना के पिता रामअवतार जंगीपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी हैं और वह भी अमीन के पद पर कार्यरत थे। दोनों की दोस्ती थी, जिसे रिश्ते में बदलते हुए अमरीश और बंदना की शादी वर्ष 2019 में कर दी गई। इसी दौरान बंदना को एसएसबी में नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन

5 of 12
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी में तैनात सफाईकर्मी के पति अमरीश ने दो बच्चों कंचन (4 वर्ष) एवं अमरेंद्र (3) की हत्या कर जान दे दी। शव के पास मिले सुसाइड नोट में अमरीश ने पत्नी को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच अमरीश के भाई अश्वनी की तहरीर पर बंदना समेत छह लोगों पर नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा में हुई।

 
विज्ञापन

6 of 12
घटनास्थल पर  जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की 66वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात गाजीपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र निवासी बंदना पति अमरीश कुमार, बेटी कंचन एवं बेटे अमरेंद्र के साथ गांधी नगर में किराए पर मकान में रहती है। 
 
विज्ञापन

7 of 12
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे वह ड्यूटी पर चली गई। कुछ देर बाद उन्हें गाजीपुर में मौजूद घर वालों से सूचना मिली कि अमरीश ने फोन किया था। फोन पर उसने अनहोनी घटना को अंजाम देने की बात कही है।
 

8 of 12
जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंदना ने बताया कि उसने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी और अपने सहकर्मियों के साथ मकान के लिए निकल पड़ी। बंदना के अनुसार, ने कमरे में पहुंचने पर देखा कि कंचन का शव रसोई घर की खिड़की में रस्सी के सहारे लटक रहा था। 

 

9 of 12
घटनास्थल पर जमा भीड़ और एसएसबी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि फंदा टूट जाने से वह नीचे गिर गया। वहीं, किचन से सटे कमरे के फर्श पर खून के छींटे पड़े थे। पति के बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और उसका भी शव पंखे में कपड़ों से बने फंदे के सहारे लटका था। 

 

10 of 12
घटनास्थल पर एसएसबी की टीम और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे का मंजर देख वहां मौजूद सभी स्तब्ध रह गए। इस बीच फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अमरीश बेरोजगार था और घर पर ही बच्चों की देखभाल करता था।

11 of 12
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब कौन मम्मा कहकर बुलाएगा?
मां और बच्चे तो कभी सपने में भी यह नहीं सोचे होंगे कि जिस बाप की गोद में वह खेल कर बड़े हो रहे हैं, जिसकी उंगली पकड़कर चलना सीख रहे हैं, एक दिन वही बाप उन्हें ऐसी नींद सुला देगा कि फिर वह कभी उठ ही नहीं पाएंगे।
 
विज्ञापन

12 of 12
मृतक अमरीश ठाकुर के रोते बिलखते परिजन - फोटो : पाठक
दोनों बच्चों को खोने वाली मां बंदना बार-बार बेसुध हो जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर में वह बच्चों के साथ बीते पलों को दोहराते हुए यही कहकर बिलख पड़ रही है कि अब मुझे मम्मा कहकर कौन बुलाएगा। बंदना की स्थिति देख वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें