महराजगंज में एसएसबी में तैनात सफाईकर्मी के पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 13
maharajganj suicide and murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महराजगंज के नौतनवा में एसएसबी में तैनात सफाईकर्मी के पति और बच्चों की मौत के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। कमरे में दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। सुसाइड नोट में पति ने पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी के मायके वालों पर उसे सह देने का जिक्र किया है। जबकि बच्चों को मारने की वजह अपने से उन्हें दूर न रख पाने का कारण लिखा है।
मूल रूप से मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के रहने वाले अमरीश कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व महमूदपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर की रहने वाली बंदना के साथ हुआ था। बंदना शादी के बाद एसएसवी में भर्ती हो गई थीं। दोनों से कंचन और अमरेंद्र दो बच्चे भी हुए।
नौतनवा से पहले बंदना की तैनाती एसएसबी के 53वीं बटालियन में पश्चिम बंगाल में थी। वहां से अभी पिछले साल ही उन्हें 66वीं बटालियन नौतनवा में स्थानांतरित किया गया था। नौतनवा आने के बाद वह परिवार के साथ पहले बाईपास पर कहीं रहती थीं, फिर कुछ माह बाद वहां से गांधी नगर वार्ड में आकर रहने लगीं। पति घर पर ही रहकर बच्चों की देखभाल किया करते थे।
विज्ञापन
3 of 13
जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंदना के मुताबिक, पति से उनकी नहीं बनती थी। छोटी-छोटी बात पर भी झगड़ा हो जाया करता था। उन्होंने बताया कि कई बार परिवार से भी यह शिकायत की लेकिन परिवार के लोग लोकलाज के डर से रिश्ता निभाने के लिए समझाते रहे।
4 of 13
घटनास्थल पर जमा भीड़ और एसएसबी की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंदना और उसके परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
एसएसबी में तैनात महिला सफाईकर्मी के पति अमरीश ठाकुर और दोनों बच्चों की मौत हो जाने की सूचना पर दोपहर बाद दोनों पक्षों के परिवार नौतनवा थाने पर पहुंचे। यहां मृतक अमरीश ठाकुर के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ने थाने में तहरीर देकर अपनी भाभी और उनके परिवार वालों पर भाई को आए दिन प्रताड़ित करने, कई बार समझौता होने के बाद भी कोई सुधार न होने और रविवार को साजिश के तहत भाई, भतीजा व भतीजी की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
5 of 13
घटनास्थल पर एसएसबी की टीम और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अमरीश के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री की तहरीर पर पत्नी बंदना, उसकी मां चंदा देवी, पिता रामअवतार राम, भाई नवीन कुमार, भाभी सुनीता, युवक सोनू गौतम व एक अज्ञात के विरुद्ध साजिश रचने और हत्या करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार की रात भी पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
बंदना ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी रिश्ते ठीक नहीं थे। काफी दिनों से दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर भी टकराव होता था। होली के दिन भी झगड़ा हुआ था। शनिवार की रात भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी और विवाद हुआ। अगले दिन रविवार को वह ड्यूटी पर चली गई और पति अमरीश ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
7 of 13
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के शव देख बेसुध हो जा रही थी बंदना
आपसी विवाद में बच्चों को मौत के घाट उतार देने की इस घटना से बंदना काफी आहत हैं। रो-रोकर वह बेसुध हो जा रही हैं। वह बस यही कह रही है कि यदि आज वह ड्यूटी पर नहीं गई होती तो उनके दोनों बच्चे जीवित होते। सहकर्मियों और अपनों के लिए बंदना को संभालना मुश्किल हो गया है।
8 of 13
घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर वालों को फोन कर दी थी घटना को अंजाम देने की चेतावनी
घटना के संबंध में अब तक हुई पूछताछ में यह भी सामने आया कि रविवार को अमरीश ने अपने घर वालों को फोन पर पूरा परिवार खत्म हो जाने की बात भी कही थी। यह सुनने के बाद हरकत में आए परिवार के लोगों ने उसके सिर पर सवार गुस्से को देखते हुए घटना को रोकने की तेजी तो की लेकिन जब तक वह बंदना को फोन किए और लोग घर तक पहुंचे तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं।
घटना से पहले वीडियो बना पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
एसएसबी में तैनात सफाईकर्मी के पति अमरीश कुमार ने घटना को अंजाम देने से पहला अपना एक वीडियो बनाकर घर वालों को भी भेज दिया था। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमरीश रो-रोकर पत्नी के व्यवहार पर सवाल खड़े करते हुए कह रहे हैं कि पत्नी द्वारा आए दिन उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।
10 of 13
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेरोजगार होने का ताना देकर तलाक देने का दबाव भी बनाया जा रहा था। अमरीश ने इसके अलावा भी पत्नी और उनके मायके वालों पर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए पारिवारिक कलह का जिक्र किया है। सुबह यह वीडियो घर वालों को मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
11 of 13
maharajganj suicide and murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के शव को देखकर सिहर उठे लोग
बंदना और उसके पति के बीच विवाद में उनके दो मासूमों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना से मात्र उन बच्चों की मां बंदना ही नहीं बल्कि आसपास के संवेदनशील लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है।
12 of 13
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना पर जो कोई भी मौके पर पहुंचा उसका कलेजा उन छोटे-छोटे बच्चों के शव देख सिहर उठा और आंखें नम हो गई। हर कोई बाप को ही कोसता रहा और यही चर्चा करता रहा कि आखिर मासूम बच्चों ने उसका क्या बिगाड़ा था।
maharajganj suicide and murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी में तैनात सफाईकर्मी के पति अमरीश ने दो बच्चों कंचन (4 वर्ष) एवं अमरेंद्र (3) की हत्या कर जान दे दी। शव के पास मिले सुसाइड नोट में अमरीश ने पत्नी को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच अमरीश के भाई अश्वनी की तहरीर पर बंदना समेत छह लोगों पर नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा में हुई।