फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रात में पति अश्लील वीडियो दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य, थाने पहुंचकर बोली- 'अब साथ नहीं रहना'

Thu, 27 May 2021 10:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका पति रात में अश्लील वीडियो दिखाकर उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला ने एडीजी से मदद की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पति के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में हमें उन लोगों के साथ नहीं रहना है। दरअसल, मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली महिला ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दो साल पहले उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार के साथ वह गाजियाबाद में रहता है और वहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उसने लिखा कि पति नशे का आदी था, वह शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करता था। रात को नशे में घर पहुंचने के बाद उसे शारीरिक यातना देने के साथ ही आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यौन हिंसा करता था। शिकायत करने पर पीटता था।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कुछ दिन बाद पता चला कि पति का संबंध कोलकाता की रहने वाली एक युवती से है। इसकी जानकारी उसने सास व ससुर को दी तो बेटे के साथ मिलकर वह लोग भी प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद वह मायके चली आई।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में जोन कार्यालय पहुंचकर पति व उसके घरवालों के कृत्य की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जोन कार्यालय से मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश एसएसपी गोरखपुर को दिया गया। लेकिन शाहपुर पुलिस ने यह कहते हुए तहरीर बदलवा दी कि बयान लेकर अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
अब पीड़िता गुरुवार को फिर एडीजी के पास फरियाद लेकर पहुंची है, जिसपर एडीजी ने उसे भरोसा दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें