फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में श्रीनगर जैसा हुआ सुहाना मौसम, तस्वीरों में देखें शहर का अद्भुत नजारा

Sun, 07 Jun 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
अनलॉक-1 में कुदरत ने शहर के लोगों को जेठ (जून) में सुहाने मौसम का ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी पिछले कई सालों में कोई बानगी नहीं है। जिस जेठ के महीने में यहां आदमी पसीना पोंछते-पोंछते बेहाल रहता था, उसी महीने में शुक्रवार को गोरखपुर का तापमान श्रीनगर और देहरादून से भी कम रहा। घरों में न केवल पंखे बंद करने पड़े, बल्कि ठंड से होने वाली सिहरन से बचने के लिए चादर का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार पूरे दिन बारिश होती रही, जिसकी वजह से दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आयी। दिन का तापमान इतना लुढ़का कि पिछले 38 साल का रिकार्ड टूट गया। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान की वजह से बृहस्पतिवार रात से ही गोरखपुर एवं आसपास का मौसम फिर से बदल गया।
विज्ञापन

3 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
आधी रात के बाद से कभी बूंदाबादी तो कभी तेज बारिश हुई जो रूक रूककर सुबह तक होती रही। फिर सुबह नौ बजे के बाद पूरे दिन बारिश होती रही। 24 घंटे के दौरान करीब 30 मिलीमीटर बारिश हो गई। लगातार हो रही बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.5 डिग्री हो गया। जबकि, बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री था।

4 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर इनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि जून के महीने में औसत अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन इस साल पांच जून को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 38 साल के दौरान दिन में इतना कम तापमान कभी नहीं हुआ है। इससे पहले पांच जून 1982 को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान गिरने की मुख्य वजह यह है कि 3-4 दिनों से लगातार पुरवा हवा चल रही है और बादलों के छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन

5 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
सामान्य से करीब 12 डिग्री कम रहा शुक्रवार का तापमान
शुक्रवार को दिन का तापमान 25.5 डिग्री रहा। जबकि, जून में गोरखपुर का सामान्य तापमान 37 डिग्री के आसपास रहता है। ऐसे में सामान्य से करीब 12 डिग्री कम तापमान होने की वजह से पूरे दिन पंखा चलाने की भी आवश्यकता नहीं महसूस हुई। सामान्य से कम तापमान के लिहाज से देखा जाए तो गोरखपुर का तापमान शिमला और मनाली से भी कम रहा। शिमला और मनाली में सामान्य से मात्र पांच डिग्री तापमान कम रहा।
विज्ञापन

6 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
दिन और रात के तापमान में रहा मात्र 2.7 डिग्री का अंतर
लगातार बारिश की वजह से दिन का तापमान इतना लुढ़क गया कि दिन और रात के तापमान में मात्र 2.7 डिग्री का ही अंतर रह गया। इसके पहले 1993 जून में दिन और रात के बीच के तापमान में इतना कम फासला रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम का आनंद उठाने निकले लोग
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने की वजह से पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। बारिश कम होने के बाद काफी संख्या में लोग रामगढ़ ताल समेत अन्य इलाकों में मौसम का आनंद उठाने के लिए निकल पड़े।

8 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव
बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक रूक रूककर हुई बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। दाउदपुर में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सामने की गली में फिर घुटने तक पानी भर गया। यही स्थिति धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे भी रही। वहां भी काफी पानी भर गया। पूरे दिन ओवरब्रिज के नीचे पानी भरा रहा।

वहीं बारिश की वजह से शहर के अधिकांश इलाकों में नालियां चोक हो गईं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी टीम के साथ पूरे दिन नाले नालियों को खुलवाते रहे।
विज्ञापन

9 of 9
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
खेती के लिए फायदेमंद है यह बारिश
कृषि विशेषज्ञ अजय सिंह का कहना है कि इन दिनों जो बारिश हो रही है, वह किसानों के लिए फायदेमंद है। क्योंकि मूंगफली, तिल, अरहर आदि फसलों की बुआई का समय आ गया है। मिट्टी में नमी होने से बीजों के उगने में काफी सहायक रहेगा। इसके अलावा धान की नर्सरी के लिए यह पानी अमृत की तरह है। जून के पहले पांच दिनों में वर्षा भी 32.8 मिलीमीटर हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें