भले ही शुक्रवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। तापमान में बृहस्पतिवार की तुलना में करीब एक डिग्री की गिरावट आयी। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। करीब 36 डिग्री तापमान में भी 48 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। वहीं शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार की सुबह आकाश पूरी तरह से साफ था, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते आकाश में छिटपुट बादल छाने लगे। वहीं, करीब 16 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने से तापमान में थोड़ी कमी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
तापमान में कमी हुई लेकिन वातावरण में करीब 86 प्रतिशत तक नमी रहने से हीट इंडेक्स 48 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस होती रही।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले दो दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हल्के बादल छाएंगे, लेकिन उमस भरी गर्मी रहेगी। हालांकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से 15 और 16 जून को बारिश की संभावना है। इसके बाद छिटपुट बारिश होती रहेगी।