gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
तारामंडल के विवेकपुरम में रहने वाले रतन सिंह ने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से इलाके में पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। जीडीए प्रशासन पता नहीं इस समस्या का इलाज कब ढूंढेगा।
तारामंडल के भैरव प्रसाद ने बताया कि जलभराव की समस्या ने दुकानदारी चौपट कर दी है। बारिश खत्म होने के 24 घंटे बाद तक कॉलोनी में पानी लगा रहता है। जलभराव की वजह कोई भी दुकान पर नहीं आता है।
तारामंडल के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में रहने वाले पप्पू मिश्रा ने बताया कि कहने को तो यह पॉश कॉलोनी है, लेकिन स्थिति बदतर है। पास में ही जीडीए के सबसे बड़े अधिकारी रहते हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल पाता है।