फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: हवा ने पकड़ी रफ्तार, खंभे गिरे, बिजली हो गई गुल

Tue, 24 May 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में सुबह से चटख धूप के बाद सोमवार शाम मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। करीब 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। साथ ही झमाझम बारिश भी हुई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आ गई। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से सोमवार शाम को एकाएक तेज हवाएं चलने लगीं। हवा की रफ्तार बढ़कर 45 किलोमीटर तक जा पहुंची। इसकी वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ की डालियां टूट गईं। सहारा एस्टेट में बिजली का खंभा उखड़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
शहरी इलाकों में काफी संख्या में होर्डिंग फट गए। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इससे मौसम भी सुहाना हो गया। हालांकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को भी गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।

 

4 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
तेज हवा से कई इलाकों में गुल रही बिजली
सोमवार दोपहर बाद तेज हवा चलने की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, हवा के शांत होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। लगभग 45 मिनट के आसपास बिजली गुल रही। तकरीबन तीन बजे तेज हवा के कारण महानगर की बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में तार टूटने के कारण घंटों बिजली नहीं आयी। अधीक्षण अभियंता शहर यूसी वर्मा ने बताया कि तेज हवा के कारण कुछ जगहों पर दिक्कत हुई। कर्मचारियों ने तेजी से कार्य कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
खराब मौसम की वजह से दिल्ली की दो उड़ाने रद्द
खराब मौसम की वजह से सोमवार को दिल्ली की दो उड़ाने अचानक रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कुछ यात्री ऐसे रहे, जिन्हें एयरपोर्ट जाने के बाद उड़ान निरस्त होने की जानकारी हुई।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली और गोरखपुर का मौसम खराब था। लिहाजा, सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट और दोपहर बाद तीन बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान निरस्त रही। दिल्ली से इन विमानों के गोरखपुर ही नहीं पहुंच पाने की वजह से यहां से भी उड़ान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें