फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बूंदाबांदी और बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 07 Jan 2022 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर बूंदाबांदी और 15 से 20 मिलीमीटर बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे ही बने रहने की संभावना है। गुरुवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम के बाद से फिर गलन बढ़ने से लोग सिहर उठे। वहीं शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि दोपहर बाद बारिश बंद हो गया, लेकिन गलन और बढ़ गई। ऐसे में लोग अपने घरों में दुबके रहे। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शनिवार से गोरखपुर के ऊपर बादल छाने लगेंगे। इसकी वजह से नौ और 10 जनवरी को गोरखपुर के ऊपर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से गोरखपुर में 12 और 13 जनवरी को 15 से 20 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

 

विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद चली हवाओं के कारण दिन में आसमान साफ हो गया। इससे धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई। धूप से दिन का तापमान चढ़कर 19.5 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम ढलने के साथ ही फिर ठंड ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।

4 of 5
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। साथ ही दोपहर तक बूंदाबांदी भी हुई। अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन, अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में ठंड के मौसम में आग के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
117 स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव
शीतलहर को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को कुल 117 स्थानों पर अलाव जलाए गए। जबकि पिछले सप्ताह नगर निगम की ओर से मात्र 53 स्थानों पर अलाव जलाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें