फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बीच आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरों में देखें मौसम का हाल

Fri, 13 Mar 2020 05:01 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में गुरूवार रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी आसमान में काले बादल के साथ हल्की बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करवा दिया है। वहीं मौसम विज्ञान के अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिन गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
वहीं गोरखपुर के आसपास के जिलों में बर्फबारी भी हुई है। इससे किसानों की फसल चौपट हो गई है। बीते दिनों भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हुई थी, अभी किसान उससे उभर भी नहीं पाए थे कि फिर बारिश आ गई।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटक धूप निकली थी लेकिन शाम होते-होते वो बादलों में बदल गई। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार और शनिवार को बादल व बूंदाबांदी की संभावना जताई थी।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार शुक्रवार को बूंदाबांदी तो शनिवार को तीन से चार मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बीते दिनों बारिश के बाद से सूरज के तेवर तल्ख होने लगे थे। लोगों को अचानक गर्मी का एहसास होने लगा। ऐसे में ये बारिश लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास दिला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें