फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Arrested: विकास दुबे की गिरफ्तारी पर घायल सिपाही की मां ने जताई खुशी, कहा- 'नहीं मिलनी चाहिए रहम'

Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस पर गोलियां बरसाने वाला दहशतगर्द विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया। उसकी गिरफ्तारी पर महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव का रहने वाला घायल सिपाही बहुत खुश है।
विज्ञापन

2 of 5
घायल शिवमूरत के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर घायल सिपाही की मां समेत परिजन भी खुश हैं। वहीं सभी लोग अपराधी विकास दुबे को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। घायल सिपाही की मां मेवाती देवी बोलीं कि विकास दुबे के प्रति जरा भी रहम नहीं होनी चाहिए। उसे कड़ी सजा मिले, तभी मन को तसल्ली मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सिपाही शिवमूरत व उनकी मां मेवाती देवी। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कानपुर के अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही शिवमूरत निषाद ने कहा कि अब तो स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लेकिन जैसे ही हिस्ट्रीशीटर विकास की गिरफ्तारी की जानकारी हुई। सारा दुख दर्द भूल गया है। उस दहशतगर्द को कड़ी सजा मिले। तभी शहीद साथियों की आत्मा को शांति मिलेगी।

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर में घायल सिपाही शिवमूरत निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
शिवमूरत ने कहा कि जितनी बेरहमी से उसने पुलिस पर गोलियां बरसाई, यह देखते हुए उसे रूह कपां देने वाली सजा मिलनी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई गुंडा पुलिस की तरफ आंख उठाने के लिए सौ बार सोचे। पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव में भी सभी लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल शिवमूरत के घर के बाहर चर्चा करते ग्रामीण।(file) - फोटो : अमर उजाला।
घायल सिपाही के पिता भजुराम निषाद ने कहा कि बेटे ने डटकर मुकाबला किया। लेकिन गोलियां बरसाने वाले निर्दयी को अब कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भाई राममूरत एवं रामजतन निषाद ने बताया कि पुलिस की हत्या करने वाले पर कोई रहम नहीं होनी चाहिए। ऐसी सजा मिले की भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत नहीं करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें