शुक्र का राशि परिवर्तन मंगलवार की दोपहर हो गया। शुक्र ने मित्र क्षेत्री मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया है। कर्क में पहले से विराजमान नीच के मंगल के साथ शुक्र संयोग हुआ है। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह संयोग लोगों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। नीच का मंगल होने के कारण शुक्र भौतिक सुख-संपदा, मनोरंजन, पति-पत्नी के रिश्तों आदि पर खराब असर डालेंगे। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव।
मेषः पति-पत्नी के रिश्तों में विवाद, अनहोनी हो सकती है, मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखिए, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सीने में विकार संभव। लाल वस्तु साथ में रखें, कालीजी की पूजा करें। वृषभः पराक्रमी बनेंगे, उद्योग-धंधे में लाभ, व्यवसाय अच्छा होगा, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। भाई-बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता। लाल वस्तु दान कर काली जी की पूजा करें। मिथुनः संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम में विवाद होगा, धनागमन होगा, कुटुंबों में दूरी आ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बजंरगबली की पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन
2 of 10
कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्कः मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें, पति-पत्नी के रिश्तों में किसी के हस्तक्षेप से विवाद हो सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सफेद वस्तु दान करें, बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 10
सिंह राशि
- फोटो : अमर उजाला।
सिंहः प्रेम में दूरी आएगी, भौतिक सुख-संपदा के लिए अत्यधिक खर्च होगा, संबंधों पर ध्यान दें, धैर्य के साथ चलें, बजरंग बाण का पाठ करें, काली जी की पूजा-अर्चना करें।
4 of 10
कन्या राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कन्याः सफलता मिलेगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन श्रोत बनेंगे, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, संबंधों को लेकर मन परेशान रहेगा। काली जी की पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन
5 of 10
तुला राशि
- फोटो : अमर उजाला।
तुलाः पैतृक संपंत्ती में बढ़ोत्तरी होगी, पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी, उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी में दूरी आ सकती है। लाल वस्तु का दान करें।
विज्ञापन
6 of 10
वृश्चिक राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिकः भाग्य का साथ मिलेगा, रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा, रोजगार में तरक्की, यात्रा से लाभ, पति-पत्नी के संबंधों में स्वास्थ्य के कारण परेशानी आ सकती है। लाल वस्तु पास रखें, काली जी की पूजा करें।
विज्ञापन
7 of 10
धनु राशि।
- फोटो : अमर उजाला।
धनुः स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम के नए संबंध अभी न बनाएं, रक्त से संबंधित समस्या हो सकती है। केसर का तिलक लगाएं, बजरंग बाण का पाठ करें।
8 of 10
मकर राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मकरः व्यवसायिक लाभ मिलेगा, रोजगार में तरक्की, संबंधों में परेशानी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, संतान पर ध्यान दें। लाल वस्तु का दान करें, काली जी की पूजा करें।
9 of 10
कुंभ राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कुंभः स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मधुमेह के रोगी विशेष ध्यान रखें, शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, महिला मददगार साबित होगी, संतान, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मीनः विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, निर्णय लेने में दुविधा होगी, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, उग्रता पर नियंत्रण रखें, व्यापार अच्छा रहेगा, प्रेम स्वास्थ्य मध्यम रहेगी, हनुमान जी की पूजा करें।