फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बूस्टर डोज लगवाने में 387 रुपये आ रहे आड़े, तीन निजी अस्पतालों में लगाई जा रही वैक्सीन

Wed, 27 Apr 2022 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों को कोरोना वैक्सीन - फोटो : ANI
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बूस्टर डोज लगवाने में 387 रुपये आ रहे आड़े हैं। पैसे देकर अधिकतर लोग बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि जिन लोगों को दूसरी डोज लगवाए नौ माह बीत गए हैं, उन्हें बूस्टर डोज जरूर लगवानी चाहिए।  बता दें कि कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए शासन ने बूस्टर डोज लगवाने की अनुमति 18 से 59 वर्ष के लोगों को दी है।

किसी भी कंपनी की वैक्सीन लगवाने पर 387 रुपये शुल्क तय किया गया है। शहर में इसके लिए पांच निजी अस्पतालों को जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक 18 से 44 वर्ष के 309 और 45 से 59 वर्ष के 548 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। वहीं, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को शासन ने निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने की अनुमति दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रुपये देने की वजह से लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा रहे हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
शहर के तीन निजी अस्पतालों में लग रही बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज लगाने के लिए पांच अस्पतालों को पंजीकृत किया है। इनमें से तीन अस्पतालों शाही ग्लोबल हॉस्पिटल तारामंडल, अपोलो बेतियाहाता और फातिमा अस्पताल पादरी बाजार में बूस्टर डोज लग रही है। दो अस्पतालों में अभी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
हेल्थ वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर के लोग निशुल्क लगवा सकते हैं बूस्टर डोज
सीएमओ ने बताया कि हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर के लोग किसी भी बूथ पर निशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। जिन लोगों का दूसरी डोज लगे नौ माह पूरा हो गया है, उन्हें बूस्टर डोज जरूर लगवानी चाहिए।
 

4 of 5
corona vaccine - फोटो : amar ujala
एक नजर बूस्टर डोज के आंकड़ों पर  
बूस्टर डोज के पात्र : 4,97,909
इतने को लगी : 72,375, कुल प्रतिशत : 15.54
60 वर्ष से ऊपर : 30,113 व 18 से 44 वर्ष : 309
45 से 59 वर्ष : 548
स्वास्थ्य कर्मी : 41,424
कुल टीकाकरण : 72,14,629
पहली डोज : 39,50,117
दूसरी डोज : 39,91,410

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 18 से 59 वर्ष तक के लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इस आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए 387 रुपये शुल्क शासन ने निर्धारित किया है। अपील है कि जिन लोगों का समय पूरा हो चुका है वह बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें