उत्तरप्रदेश सरकार की लखनऊ में आज हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ ही कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मीटिंग खत्म होते ही मुख्यमंत्री योगी तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शहर में क्या-क्या किया, अमर उजाला आपको दिखा रहा है, गोरखपुर मंदिर से सीधे ताजा तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
बाबा का दर्शन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में माथा टेका। पूजा-पाठ किया। गौरतलब है कि मंदिर में इन दिनों खिचड़ी मेला की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
उसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने 19 जनवरी को प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। 19 जनवरी की रैली को एतिहासिक बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले राजनीति दलों का एजेंडा उजागर हो रहा है। जनता जान रही है कि ऐसे राजनीतिक दलों का राष्ट्रहित से कोई सरोकार नहीं है। वह लोगों को भ्रमित करके अपने राष्ट्र विरोधी एजेंडे का सुबूत दे रहे हैं।
अब केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ 22 करोड़ परिवारों को मिल चुका है। सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाया गया है। इसकी जानकारी जनता को हर हाल में दी जाए। ऐसे लाभार्थियों से संपर्क साधने और उन्हें जोड़ने का काम तेजी से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
बाबा का पुजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाएं नागरिकता संशोधन कानून देश और समाज के हित में है विपक्ष में जो अफवाह फैलाई हैं उसे दूर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के प्रत्येक नागरिकों के हितों की रक्षा करने वाला है। इसके जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए तमाम शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। यह एकदम से नया कानून नहीं है। 1955 में कांग्रेस की सरकार थी, तभी नागरिकता कानून बना है।
इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक का दर्जा पाने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन सहित अन्य समाज के लोगों को नागरिकता दी जाएगी, जिन्हें किसी वजह से प्रताड़ित किया गया। पहले का नियम था कि 11 वर्ष तक भारत में रहने वाले शरणार्थी को नागरिकता दी जाती थी, अब पांच साल तक भारत में निवास करने वाले शरणार्थियों को नागरिकता देने का नियम बनाया गया है।
4 of 6
सीएए पर भाजपा नेताओं से चर्चा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी गई है। गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाएंगे।
19 जनवरी की रैली में सबसे ज्यादा भीड़ गोरखपुर की जिला और महानगर इकाई को लाना है। देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया से भी भीड़ आएगी। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दी गई है। 16 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
सीएए पर भाजपा नेताओं से चर्चा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मीटिंग में गोरखपुर के सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग को गोरखपुर शहर से देवरिया बॉर्डर तक चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कराए जाने पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वहीं, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मऊ, बस्ती, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और बलिया से होकर गुजरती घाघरा नदी का नाम बदलकर सरयू कर दिया है।
भाजपा नेताओं के साथ बैठक करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सीएम योगी अपने दौरे के दूसरे दिन 14 जनवरी को सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे, फिर बिहार रवाना हो जाएंगे। दोपहर बाद फिर गोरखपुर आ जाएंगे। 15 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे, फिर लखनऊ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री को अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेना है।