गोरखपुर में कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपी ने एआई से फिरौती मांगने के तरीके और साइनाइड जहर से जुड़ी जानकारी हासिल की थी। 199 रुपये में कंबोडिया का वर्चुअल नंबर खरीदा था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वाट्सएप संदेश भेजा था।
गोरखपुर में सराफा कारोबारी के बेटे वैभव के अपहरण के बाद हत्या की साजिश में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारोपी सर्वेश कंप्यूटर एक्सपर्ट था और उसने पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए एआई का सहारा लिया। उसने एआई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के काम करने के तरीके, गैंग में शामिल होने की प्रक्रिया, फिरौती मांगने के तौर-तरीके और साइनाइड जहर से जुड़ी जानकारी तक हासिल की थी।
पुलिस के अनुसार, सर्वेश ने इंटरनेट के जरिये 199 रुपये में कंबोडिया का एक वर्चुअल मोबाइल नंबर खरीदा। इसी नंबर से वाट्सएप एकाउंट बनाकर उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सराफा कारोबारी को संदेश भेजा। उसकी योजना एक करोड़ रुपये से अधिक की फिरौती मांगने की थी।
विज्ञापन
2 of 14
आरोपी की फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए उसने रुपये मंगाने के उद्देश्य से एक म्यूल (फर्जी) बैंक खाता भी तैयार कर रखा था। हालांकि, शुरुआती वाट्सएप संदेश में फिरौती का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था। कारोबारी उस संदेश का आशय समझ नहीं सके, जिससे आरोपी की योजना तत्काल सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
3 of 14
वैभव हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें एआई से किए गए कई सवाल और उनके जवाब मिले। इनमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की कार्यप्रणाली, फिरौती वसूलने के तरीके, गैंग की गतिविधियां और साइनाइड जहर से संबंधित जानकारी शामिल थीं।
4 of 14
हत्यारोपी और उसके घर को सील करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का मानना है कि इन जानकारियों के आधार पर ही आरोपी ने सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण की पूरी साजिश तैयार की थी। अब पुलिस आरोपी की डिजिटल गतिविधियों और उसके संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 14
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम की अपहरण के बाद हत्या
गोरखपुर के खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन
6 of 14
चौराहे का लोगों ने किया घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर खजनी थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
7 of 14
एसपी-डीएम वार्ता करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी का सबसे छोटा बेटा वैभव सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और नई साइकिल लेकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल बरामद हुई।
8 of 14
डीएम व एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर वैभव के पीछे पड़ोस में रहने वाला कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
9 of 14
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ के दौरान पुलिस ने मंगलवार दोपहर सर्वेश के घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके मकान के बेसमेंट से बालक का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
10 of 14
खजनी थाने के बाहर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे का शव मिलने की सूचना फैलते ही खजनी कस्बे में भीड़ जुट गई। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खजनी-सिकरीगंज और खजनी-मल्हनपार मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग खजनी थाने पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के एनकाउंटर, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाने की मांग की।
11 of 14
घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर बैठे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, डीएम दीपक मीणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। एहतियातन आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। देर तक चली बातचीत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
12 of 14
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब चार घंटे जाम रहा मुख्य मार्ग, डीएम-एसपी ने लोगों से की वार्ता
वैभव का शव बरामद होने के बाद खजनी कस्बे में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन और स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे खजनी-सिकरीगंज-बांसगांव मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
13 of 14
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान खजनी थाने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गईं, जहां पुलिस से कहासुनी और हल्की झड़प की स्थिति बनी। अधिकारियों के आश्वासन और लगातार चली वार्ता के बाद शाम करीब 4:20 बजे जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। एहतियात के तौर पर पूरे कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर उसके घर के बेसमेंट से बच्चे का शव बरामद किया गया।- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी