गोरखपुर में कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले कंप्यूटर शिक्षक पर है। आरोपी को 25 लाख रुपये के कर्ज ने हत्यारा बना दिया। आरोपी कर्ज की किस्त और पिता के तानों से परेशान था। आरोपी ने फिरौती मांगने के लिए बच्चे का अपहरण किया, पहचान खुलने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में छिपा कर बेसमेंट में गद्दों के नीचे छिपा दिया।
गोरखपुर के वैभव हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सर्वेश भट्ट ने 25 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए पड़ोस में रहने वाले सराफा कारोबारी के बेटे वैभव के अपहरण और फिरौती की साजिश रची थी। बच्चे की पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और शव को अपने ही घर के बेसमेंट में छिपा दिया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सर्वेश ने एबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन) से 25 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसकी प्रतिमाह 28,700 रुपये की किस्त जमा करनी थी। किस्त जमा नहीं होने पर उसके पिता हरिनारायण अक्सर उसे ताने देते थे। इसी आर्थिक दबाव के चलते उसने वैभव के अपहरण की साजिश रची।
विज्ञापन
2 of 16
हत्यारोपी और उसके घर को सील करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। वह वैभव के संपन्न परिवार से मोटी रकम वसूलना चाहता था। साजिश के तहत उसने बच्चे को प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन वैभव ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके सीने पर घुटना रखकर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 16
आरोपी की फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के सामने सुनसान रास्ते से ले गया शव
हत्या के बाद आरोपी वैभव के शव को अपने घर के सामने स्थित सुनसान रास्ते से घर के अंदर ले गया। दोपहर के समय परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान उसने शव को बोरी में भरकर बांध दिया और घर के नीचे बने बेसमेंट में ले जाकर भारी-भरकम गद्दे के नीचे छिपा दिया।
यही वजह रही कि देर शाम पहली बार आरोपी के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को बच्चे का शव नहीं मिला। मंगलवार को पुलिस ने शव बरामद कर लिया। आरोपी खजनी में ई वर्ल्ड ग्रुप ऑफ एजुकेशन के नाम से कंप्यूटर क्लास संचालित करता है।
बार-बार बदलता रहा बयान, पूछताछ में खुली सच्चाई
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, आरोपी से घंटों पूछताछ की गई लेकिन वह लगातार अपने बयान पर कायम रहा। इसके बाद स्पेशल साइकोलॉजिकल टीम को पूछताछ के लिए लगाया गया। एसएसपी ने खुद भी आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने एक बयान में कहा कि उसकी पत्नी या किसी महिला को लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) हो रही थी, जिसे दिखाने के लिए वह डॉक्टर के पास गया था।
विज्ञापन
6 of 16
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जब इस बयान की क्रॉस जांच की तो यह झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। पूरी रात आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करता रहा। आखिरकार अगले दिन सुबह करीब 11 बजे साइकोलॉजिकल एक्सपर्ट टीम की पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 16
चौराहे का लोगों ने किया घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
वैभव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है।
8 of 16
एसपी-डीएम वार्ता करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव का अंतिम संस्कार बुधवार को अयोध्या में किए जाने की तैयारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच को अहम दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
9 of 16
डीएम व एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी का घर सील, सात लोग हिरासत में
वैभव हत्याकांड में अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर को सील किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई, पिता हरिनारायण शर्मा, भाभी, पत्नी, बच्चे और आरोपी के एक सहयोगी मित्र समेत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है।
10 of 16
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सभी से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में साक्ष्य जुटाने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
11 of 16
खजनी थाने के बाहर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी के घर जिला पंचायत का नोटिस चस्पा
जिला पंचायत कार्यालय ने खजनी ब्लॉक के कलवारी माफी निवासी हरिनारायन पुत्र नंद गोपाल के रूद्रपुर स्थित निर्माणाधीन भवन पर नोटिस चस्पा किया है। जिला पंचायत के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने बिना भवन मानचित्र की अनुमति लिए अवैध निर्माण पूरा कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा-239 का उल्लंघन है।
12 of 16
घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर बैठे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोटिस में तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर निर्माण का नियमानुसार विनियमितीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। पालन न करने पर अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
13 of 16
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम की अपहरण के बाद हत्या
गोरखपुर के खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर खजनी थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
14 of 16
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी का सबसे छोटा बेटा वैभव सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और नई साइकिल लेकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल बरामद हुई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
15 of 16
आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर वैभव के पीछे पड़ोस में रहने वाला कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने मंगलवार दोपहर सर्वेश के घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके मकान के बेसमेंट से बालक का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
बच्चे का शव मिलने की सूचना फैलते ही खजनी कस्बे में भीड़ जुट गई। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खजनी-सिकरीगंज और खजनी-मल्हनपार मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग खजनी थाने पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के एनकाउंटर, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाने की मांग की।