गोरखपुर में कारोबारी के मासूम बेटे की अपहरण कर हत्या करने के बाद आरोपी रातभर उसे तलाश करता रहा ताकि किसी को शक न हो। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने कई बार बयान बदले। अब क्राइम सीन रिक्रिएशन होगा। आरोपी बिहार पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है।
गोरखपुर के खजनी के चर्चित वैभव हत्याकांड में गिरफ्तार सर्वेश भट्ट का चेहरा बाहर से सामान्य कारोबारी जैसा दिखता था लेकिन पुलिस जांच में उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और शातिर तरीके सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद वह पूरे समय पीड़ित परिवार के साथ रहा। रात भर साथ में बच्चे की तलाश करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। पूछताछ के दौरान भी उसने कई बार बयान बदले जिसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिकों की मदद ली।
वैभव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया सर्वेश भट्ट की दोहरी जिंदगी ने पुलिस को भी चौंका दिया है। बाहर से कंप्यूटर कोचिंग चलाने वाला और सामान्य कारोबारी परिवार का सदस्य दिखने वाला सर्वेश अब एक मासूम की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे है। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद उसने खुद को संदेह से दूर रखने के लिए परिजन के साथ मिलकर वैभव की तलाश भी की ताकि किसी का शक उस पर न जाए।
विज्ञापन
2 of 15
आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, सर्वेश की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसके पिता हरिनारायण भट्ट कपड़े का कारोबार करते हैं जबकि बड़ा भाई अधिवक्ता है। स्वयं सर्वेश कस्बे में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर संचालित करता था जहां डिप्लोमा और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। उसका मकान वैभव के घर वाली गली के आखिरी छोर पर है जिसके पीछे खेत और झाड़ियां हैं। पुलिस का कहना है कि इसी सुनसान इलाके का उसने वारदात में इस्तेमाल किया।
वर्ष 2024 में बिहार के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में भी आरोपी सर्वेश जा चुका है जेल
जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2024 में बिहार के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में भी सर्वेश जेल जा चुका है। उस मामले में वह करीब 40 दिन प्रयागराज की नैनी जेल में बंद था। पुलिस का कहना है कि जेल से लौटने के बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध बनी रही। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह कम समय में अधिक पैसा कमाने की मानसिकता रखता था।
4 of 15
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बार-बार बयान बदल रहा आरोपी
पूछताछ के दौरान सर्वेश ने पुलिस को कई बार अलग-अलग बातें बताईं। अधिकारियों के मुताबिक, वह लगातार बयान बदलकर जांच को भटकाने की कोशिश करता रहा। इसके बाद पूछताछ में मनोवैज्ञानिकों की भी मदद ली गई। पुलिस अब उसके बयान, घटनास्थल और वैज्ञानिक साक्ष्यों का मिलान करने के लिए पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराएगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि इसके लिए लखनऊ से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
5 of 15
चौराहे का लोगों ने किया घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के मकान को सील कर दिया गया है और बेसमेंट सहित पूरे परिसर से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और क्राइम सीन रिक्रिएशन की रिपोर्ट के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच का उद्देश्य केवल स्वीकारोक्ति पर नहीं, बल्कि ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अदालत में मजबूत अभियोजन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
6 of 15
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खजनी-सिकरीगंज और खजनी-मल्हनपार मार्ग जाम किया
बच्चे का शव मिलने की सूचना फैलते ही खजनी कस्बे में भीड़ जुट गई। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने दोपहर करीब 12:30 बजे खजनी-सिकरीगंज और खजनी-मल्हनपार मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग खजनी थाने पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के एनकाउंटर, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
7 of 15
एसपी-डीएम वार्ता करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, डीएम दीपक मीणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। एहतियातन आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। देर तक चली बातचीत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। अधिकारियों के आश्वासन और लगातार चली वार्ता के बाद शाम करीब 4:20 बजे जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। एहतियात के तौर पर पूरे कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है।
8 of 15
डीएम व एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम की अपहरण के बाद हत्या
गोरखपुर के खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर खजनी थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
9 of 15
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी का सबसे छोटा बेटा वैभव सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और नई साइकिल लेकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल बरामद हुई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
10 of 15
खजनी थाने के बाहर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर वैभव के पीछे पड़ोस में रहने वाला कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने मंगलवार दोपहर सर्वेश के घर की तलाशी ली। इस दौरान उसके मकान के बेसमेंट से बालक का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
11 of 15
हत्यारोपी और उसके घर को सील करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे का शव मिलने की सूचना फैलते ही खजनी कस्बे में भीड़ जुट गई। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खजनी-सिकरीगंज और खजनी-मल्हनपार मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग खजनी थाने पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के एनकाउंटर, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाने की मांग की।
12 of 15
घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर बैठे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, डीएम दीपक मीणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। एहतियातन आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। देर तक चली बातचीत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
13 of 15
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब चार घंटे जाम रहा मुख्य मार्ग, डीएम-एसपी ने लोगों से की वार्ता
वैभव का शव बरामद होने के बाद खजनी कस्बे में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन और स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे खजनी-सिकरीगंज-बांसगांव मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
14 of 15
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान खजनी थाने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गईं, जहां पुलिस से कहासुनी और हल्की झड़प की स्थिति बनी। अधिकारियों के आश्वासन और लगातार चली वार्ता के बाद शाम करीब 4:20 बजे जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। एहतियात के तौर पर पूरे कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर उसके घर के बेसमेंट से बच्चे का शव बरामद किया गया।- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी