लोकतंत्र के पर्व में मतदान के जरिए हिस्सा लेने को बस्ती जिले के लोगों में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिला। धूप और गरमी से बचने के लिए मतदाता गुरुवार सुबह छह बजे से ही मतदेय स्थलों पर लाइन में लगने लगे। हालांकि चिंता की बात यह है कि कई बूथों पर शारीरिक दूरी का नियम टूटा और कई जगह लोग बिना मास्क के भी दिखे। वहीं, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
जिले के 18 लाख 66 हजार 701 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत पर मुहर लगाने बूथों पर पहुंचने लगे हैं। इसके लिए 2954 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम ही कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच गईं।
विज्ञापन
3 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
पूरे जिले को 16 जोन तथा 139 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कुल 122 अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल हैं, जहां मतदान के लिए अर्द्धसैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है।
4 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में अंतिम चरण में चुनाव होने की वजह से यहां के उम्मीदवारों और मतदाताओं को गांव की सरकार चुनने के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
परशुरामपुर विकासखंड के ग्राम सभा सिकंदरपुर में सभी छह बूथों पर कोविड-19 का पालन करते हुए सुचारू रूप से मतदान जारी है। कोविड-19 के कारण दो विद्यालयों में मतदेयस्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
6 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
सरयू की उफानती लहरों के बीच नाव पर सवार होकर देवारागंगबरार मतदान केंद्र पर गांव की सरकार चुनने के लिए आते ग्रामीण।
विज्ञापन
7 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
विकास खंण्ड बनकटी के खड़ौहा प्राथमिक पाठशाला पर पहले मतदान फिर जलपान नारे के साथ जोश में मतदाता वोट देने के लिए लगी लंबी लाइन में लगे हैं।
8 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
पैर टूटा हौसला नहीं
प्राथमिक विद्यालय पैकोलिया बरुवार में संतोष सिंह का कुछ दिन पहले एक हादसे में पैर टूट गया। प्लास्टर चढ़े होने की वजह से वह चल फिर नहीं सकते, लेकिन हौसला कायम है। वह परिजनों के साथ चारपाई पर बैठकर मतदान करने पहुंचे।
9 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
10 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेनुई चेत सिंह में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान केंद्र के सामने शव रख प्रदर्शन कर रहे परिजन।
11 of 12
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
प्राथमिक विद्यालय राजाजोत बनकटा मे रोजेदार महिलाएं मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हुई।