महराजगंज पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
सदर ब्लॉक के पिपरा रसूलपुर गांव के बूथ पर अस्सी साल की रामरती देवी धीरे-धीरे अपनी बहू के साथ बूथ पर पहुंचे। वह ठीक ढंग से चल नहीं पा रही थीं। बहू का सहारा लेकर बूथ करीब पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल ने भी सहृदयता दिखाते हुए बोला- आई मां जी। इसके बाद उसने सहारा देकर अंदर प्रवेश कराया। इसके बाद रमारती देवी मतदान की। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए। उम्र ढल गई तो क्या हुआ, गांव की सरकार बनाने का उत्साह है।