फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: इस बात पर हुआ था विवाद, दिनेश ने गांव में बांटा ये सामान तो प्रधान से हुई अनबन

Mon, 09 Jun 2025 04:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 11
मृतक दिनेश की फाइल फोटो, रोते बिलखती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के बेलीपार थाने के भरवलिया गांव के बाहर स्थित तालाब में डाली गई मछली निकालने को लेकर दिनेश का प्रधान से विवाद चल रहा था। बेटे की हत्या के बाद दिनेश की मां सुरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि एक बार प्रधान ने तालाब से मछली निकलवाई थी। इसके बाद दिनेश ने अगली बार मछली निकलवा कर पूरे गांव में बांट दिया। इस बात को लेकर प्रधान नाराज था। पुलिस भी इसे हत्या की एक प्रमुख वजह मानकर छानबीन कर रही है।

सुरस्वती देवी ने बताया कि जुगुल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, गांव का प्रधान भी बेटे से नाराज था। बताया कि गांव के बाहर हाइवे किनारे ग्राम पंचायत के तालाब में डाली गई मछली निकालने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि दुश्मनों ने ही दिनेश की हत्या करवाई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसओ विशाल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मछली के विवाद सहित सभी पुरानी घटनाओं की जांच की जा रही है। संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 11
रोते-बिलखती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल वीडियो को लेकर हो रही चर्चा
हिस्ट्रीशीटर दिनेश की हत्या के एक दिन बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को दौड़ाकर तालाब के पास गोली मारने के बाद आरोपी भागकर हाईवे पर पहुंचते दिख रहे हैं। इसके बाद वहां खड़ी चार पहिया वाहन में सवार होकर भाग निकलते हैं। चर्चा है कि पीछे से एक व्यक्ति चेहरा बांधे व हाथ में पिस्टल लहराते हुए वाहन तक पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिनेश हत्याकांड का है। वायरल वीडियो कहां और कब का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
विज्ञापन

3 of 11
मृतक की फाइल फोटो, मृतक की मासूम बेटी और बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपराधिक प्रवृत्ति की वजह से पत्नी रह रही थीं मायके
दिनेश की पत्नी संध्या को शनिवार शाम जैसे ही पति की हत्या की खबर मिली, उनके होश उड़ गए। वह अपने मायके मऊ जिले के पिडउर सिंहपुर से दोनों बच्चों के साथ ससुराल पहुंचीं। चर्चा है कि दिनेश की आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर दोनों में अनबन के बाद एक वर्ष से वह बच्चों के साथ अपने मायके रह रही थीं। वह बार-बार पति को याद कर रोते हुए अचेत हो जा रही थीं। आसपास की महिलाएं पानी छींटा मारकर उन्हें होश में ला रही थीं।


 

4 of 11
दहला गांव में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेश की पत्नी संध्या ने बताया कि वह अपने मायके मऊ में करीब एक वर्ष से रह रही हैं। बताया कि दिनेश से अपराध की दुनिया छोड़ने को लेकर कई बार कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दिनेश से उनकी बातें भी कम होती थीं। करीब चार माह पहले बात हुई थी। दिनेश ने ही उनको फोन किया था।
 
विज्ञापन

5 of 11
मृतक की रोती बिलखती मां और पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि दिनेश गोरखपुर में ही रहते थे। धीरे-धीरे अपराध की दुनिया से निकलने की बात कहते हुए राजनीति में कदम रखने की बात उन्होंने कही थी। संध्या ने बताया कि वह मायके में रहकर अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा रही हैं।


 
विज्ञापन

6 of 11
मृतक के घर पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ दो गोलियां लगने का जिक्र
बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव के समीप गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता दिनेश (40) को दौड़ाकर सिर में दो गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोलियां सिर के दाहिने तरफ मारी गईं, जो बाएं हिस्से में जाकर फंस गईं। पोस्टमार्टम के दौरान गोलियों को निकाला गया। रिपोर्ट में सिर्फ दो गोली ही लगने का जिक्र किया गया है। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में मलांव चंदा घाट पर दिनेश का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

7 of 11
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, भरवलिया गांव निवासी दिनेश गोरखपुर शहर में रहता था। शनिवार को वह गांव आ रहा था। उसे गोरखपुर से बाइक से गांव निवासी संजय निषाद लेकर आ रहा था। रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान लोग चर्चा करते मिले कि दिनेश बाइक चलाना नहीं जानता था। लोगों के अनुसार, दिनेश किसी न किसी के साथ बाइक से आता-जाता था। शनिवार को उसने गांव निवासी संजय निषाद को गोरखपुर बुलाया और उसके साथ गांव आ रहा था।

8 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधान की पत्नी, सास-ससुर समेत 26 को पुलिस ने उठाया
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दिनदहाड़े निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद (40) की हत्या के मामले में पुलिस और एसओजी ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें नामजद आरोपी संजय निषाद और गांव के प्रधान की पत्नी, सास व ससुर भी शामिल हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात के समय दिनेश को बाइक से गांव लेकर जा रहे संजय को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

9 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को अभी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के भरवलिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश गोरखपुर शहर में रहता था। वह शनिवार को गांव के ही संजय के साथ बाइक से घर जा रहा था। 

 

10 of 11
मृतक दिनेश निषाद , मौके से थोड़ी दूर जमीन पर मिला अवैध तमंचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी वे वाराणसी हाईवे पर ऊंचागांव के समीप पहुंचे थे कि चारपहिया वाहन पर सवार बदमाश पीछे से पहुंचे और दिनेश को करीब 200 मीटर दौड़ाकर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान संजय भाग गया। दिनेश की हत्या के बाद उसके भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के जुगुल निषाद को मुख्य आरोपी बनाकर कुल 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम व एसओजी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। शनिवार रात में एसओजी ने सर्विलांस की मदद से गोरखपुर में छिपे नामजद आरोपी संजय निषाद को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

11 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
इसके बाद बाइक से लेकर जाने वाले संजय को भी घर से उठाकर पूछताछ की। उसे साथ लेकर कई जगहों पर पुलिस दबिश भी दे रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शक के आधार पर प्रधान के परिजनों को पूछताछ के लिए लाया गया है। संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चलाने वाले संजय से पूछताछ कर अहम जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें