महराजगंज की कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र राजाबारी गांव की रहने वाली हत्या की आरोपी पत्नी नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
महराजगंज की कोतवाली ठूठीबारी थाना इलाके के राजाबारी निवासी मृत नागेश्वर रौनियार की पत्नी नेहा का गांव के ही रहने वाले जितेंद्र से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार परवान इसकदर चढ़ा कि दोनों ने शादी कर साथ जीने मरने की कसम खा ली। लेकिन दोनों के बीच पति नागेश्वर बाधा बना रहा। पति को रास्ते से हटाने के लिए नेहा ने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में हत्या की आरोपी पत्नी नेहा के प्रेमी जितेंद्र ने बताया कि मृतक नागेश्वर उनकी दुकान पर काम करता था। इस दौरान नागेश्वर ने उन्हें एक लड़की का मोबाइल नंबर देकर कहा कि इससे बात करो। बात करने के दौरान दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद पता चला कि वह जिस लड़की से बात करता है, वह दुकान पर काम करने वाले नागेश्वर की पत्नी नेहा रौनियार है।
विज्ञापन
3 of 16
मृतक पति की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के बीच प्यार बढ़ने पर वह लोग एक दूसरे से शादी कर साथ रहना चाहते थे। लेकिन प्रेमिका नेहा का पति नागेश्वर दोनों के बीच में बाधा बन रहा था। इतना ही नहीं नागेश्वर ने पत्नी नेहा से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी थी। ऐसे में दोनों करीब एक माह से महराजगंज शहर के सिविल लाइन स्थित एक किराये के मकान में रह रहे थे। यहीं पर नागेश्वर को रास्ते से हटाने के लिए नेहा ने साजिश रची। पत्नी ने पति को किराये के कमरे पर बुलाया। नागेश्वर को शराब पिलाई और सुला दिया।
4 of 16
पति और पत्नी की साथ में फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके बाद नेहा ने सफेद रंग के दुपट्टे से पति नागेश्वर के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद नागेश्वर की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही वारदात को हादसा का रूप देने के लिए बाइक से नागेश्वर का शव लेकर चौक रास्ते निचलौल क्षेत्र के दमकी गैस एजेंसी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 16
पति की हत्या के बाद गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : स्त्रोत-पुलिस
जहां पर शव को सड़क पर फेंक दिया। आरोपी प्रेमी ने बताया कि जब वह बाइक चला रहा था तो नेहा पति नागेश्वर के शव को बीच में रखकर पीछे बैठी थी। हत्या की आरोपी पत्नी नेहा की इस करतूत से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
6 of 16
पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और पत्नी, खुलासा करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को जेल जाने के बाद दादा के साथ रहेगा मासूम आदविक
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हत्यारोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र को जेल भेज दिया गया है। वहीं नेहा के मासूम बेटे आदविक (5) को मृतक नागेश्वर के पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 16
maharajganj murder
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आदविक अब मां नेहा के जेल जाने के बाद राजाबारी गांव में दादा के पास रहेगा। देर शाम को जब दादा केशव राज पोते आदविक को लेकर गांव पहुंचे तो लोग मासूम बच्चे को देखकर भावुक हो रहे थे।
8 of 16
मृतक की परिवार के साथ की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेहा ने कही पति लाकर दिया था जितेंद्र का नंबर
जेल जाने से पहले पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार नेहा ने वारदात से जुड़ी पूरी कहानी सुनाई। नेहा ने कहा कि पति नागेश्वर ने ही जितेंद्र का मोबाइल नंबर लाकर दिया था। जितेंद्र से बातचीत न करने पर पति नागेश्वर उसे पीटता था। फिर वह दबाव में आकर जितेंद्र से बात करने लगी।
9 of 16
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इतना ही पति नागेश्वर उसे खुद जितेंद्र के पास रात को ले जाता था। फिर सुबह होने के बाद जितेंद्र के पास से घर लाता था। यह सिलसिला करीब एक साल तक चला। इस दौरान पति नागेश्वर दूसरे लड़की के संपर्क में आ गया। करीब तीन माह से नागेश्वर ने उसे छोड़ दिया था।
10 of 16
आरोपी पत्नी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इतना ही नहीं पति बात नहीं करता था, साथ ही पास भी नहीं आता था। उसके बाद वह महराजगंज में किराये के कमरे में रहने लगी। वहां पर भी पति नागेश्वर उसे मारने पीटने के लिए आता था। जबकि वह जितेंद्र से प्यार करने लगी थी और जितेंद्र से वह शादी करना चाहती थी। लेकिन पति नागेश्वर ना उसे तलाक दे रहा थे, नहीं ही अपनाता था।
11 of 16
महराजगंज हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह बहुत परेशान हो चुकी थी। फिर पति नागेश्वर को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या कर दी। हालांकि हत्यारोपी नेहा की यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है।
12 of 16
आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे को नींद की गोली खिलाकर पूरी वारदात को अंजाम दी
हत्यारोपी नेहा ने यह भी बताया की साजिश रचने के बाद पति नागेश्वर को किराए की मकान पर बुलाने से पहले बच्चे आदविक को मिठाई में नशे की गोली मिलाकर खिला दी थी। उसका बच्चा गहरी नींद में सो गया था।
13 of 16
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर बच्चे को कमरे में किनारे पर लिटा दिया था, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पति के शव को 25 किलोमीटर दूर सड़क पर फेंकने के दौरान भी बच्चा आदविक अकेला ही कमरे पर सोया था।
14 of 16
मृतक की फाइल फोटो और आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज की कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र राजाबारी गांव की रहने वाली हत्या की आरोपी पत्नी नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पहले पति को शराब पिलाई। इसके बाद दुपट्टे से हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 सितंबर रात करीब 3 बजे निचलौल पुलिस को सूचना मिली की सिंदुरिया निचलौल मार्ग पर दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव पड़ा है। उसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव की पहचान नागेश्वर रौनियार निवासी राजाबारी थाना कोतवाली ठूठीबारी के रूप में हुई।
15 of 16
महराजगंज हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृत युवक नागेश्वर रौनियार के पिता केशव राज रौनियार की तहरीर पर आरोपी बहू नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई।
इसी बीच पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र को दमकी गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार भी कर लिया। मामले में आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।