गोरखपुर के शाहपुर थाना इलाके के घोषीपुरवा में हथौड़े से सिर कूंचकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई। शांति देवी (75) और उनकी बेटी विमला जायसवाल (55) सोमवार की रात अलग-अलग कमरों में मृत मिलीं। विमला के शव के पास से खून से सना हथौड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
1 of 9
शांति और विमला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका के बगल स्थित घोषीपुरवा मोहल्ले में सोमवार को हुई मां-बेटी की हत्या की असल वजह सामने नहीं आई है लेकिन प्रॉपर्टी, किराएदारी और पड़ोसी से विवाद में वारदात का संदेह है। पुलिस इन तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विमला के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। शांति देवी के शरीर पर भी प्रहार के निशान मिले हैं। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारे को घर का अंदरूनी ढांचा अच्छी तरह पता था।
विज्ञापन
2 of 9
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शांति देवी (75) और उनकी अविवाहित बेटी विमला (55) वर्षों से इसी मकान में अकेले रह रही थीं। अलग-अलग कमरों में खून से दोनों के शव मिलने के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम से लेकर डीआईजी और एसएसपी तक घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।
विज्ञापन
3 of 9
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से पीपीगंज निवासी शांति देवी के पति का करीब 30 साल पहले निधन हो चुका था। पति की मौत के बाद शांति देवी दोनों बेटियों के साथ रह रहीं थीं। बड़ी बेटी सुशीला की शादी जौनपुर में हुई, वह वर्तमान में परिवार के साथ लखनऊ में रहती है। छोटी बेटी विमला ने शादी नहीं की और सात वर्षों से वह गीता वाटिका के पास स्थित रमा फर्नीचर में बतौर सेल्सगर्ल का काम कर रही थी। मोहल्ले में उनकी छवि सौम्य और मददगार महिला की थी।
4 of 9
विमला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसने और क्यों की हत्या?
हत्या का शक प्रॉपर्टी विवाद पर ज्यादा है। दो मंजिला घर, किराएदारों से होने वाली आय और मकान का स्वामित्व। इन्हीं मुद्दों पर विवाद की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। किराएदारों, पड़ोसियों और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। खोजी कुत्ता टोनी को बुलाया गया जिसने घर से निकलकर गली की ओर रास्ता पकड़ा।
विज्ञापन
5 of 9
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे माना जा रहा है कि हत्यारा पैदल ही भागा होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ साल पहले एक प्रापर्टी डीलर ने मकान का एग्रीमेंट कराया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया था। पुलिस अब उस प्रापर्टी डीलर व किराएदार रखने वाले की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
6 of 9
शांति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शांति के पति राम प्रवेश ने की थीं दो शादियां, प्राॅपटी डीलर से था विवाद
शांति देवी की हत्या की जांच में पता चला कि उनके पति रामप्रवेश ने दो शादियां कीं थीं और दोनों पत्नियों से दो-दो बेटियां थीं। पहली पत्नी शांति देवी ग्राउंड फ्लोर पर रहती थीं जबकि दूसरी पत्नी अपनी बेटियों खुशबू और डॉली के साथ पहली मंजिल पर रहती थी।
विज्ञापन
7 of 9
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की कैंसर से मौत के बाद खुशबू और डॉली ने प्रेम विवाह कर लिया और कोरोना से पहले 45 लाख में अपने हिस्से की प्रॉपर्टी एक प्रॉपर्टी डीलर को एग्रीमेंट कर लखनऊ चली गईं। प्रॉपर्टी डीलर मकान खाली कराना चाहता था, उसका शांति देवी से विवाद भी होता था। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर को संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है।
8 of 9
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ई रिक्शा तक पहुंचा खोजी कुत्ता
मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम का खोजी कुत्ता टोनी घटनास्थल से 100 मीटर दूर ई रिक्शा तक पहुंचा। इसके बाद वापस 60 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर गया फिर वापस लौट आया। पुलिस ई रिक्शा चालक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गली में नहीं मिला एक भी सीसीटीवी कैमरा
जिस मकान में मां-बेटी की हत्या हुई। उस गली में आठ मकान है। खास बात यह है कि किसी भी मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। यहीं नही गली आगे जाकर बंद भी हो जाती है। ऐसे में हत्यारे की तलाश करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।