Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार शाम को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार में सोमवार को बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने वाली पूजा (30), अमन (08) व राधा (05) का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। कई टुकड़ों में बंटे तीनों के शवों का बुरा हाल देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रोजाना पोस्टमाॉर्टम के आदी स्टाफ के भी हाथ कांप गए। कर्मियों ने बताया कि ट्रेन से कटकर अमन के दो हिस्से हो गए थे। झटका लगने से पूजा और राधा की सिर व सीने की हड्डियां टूट गई थीं। इस वजह से तीनों की मौत हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज
वहीं मामले में मंगलवार देर शाम पूजा के पिता बांसगांव के गुआर गांव निवासी छट्ठू प्रसाद ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर पति डब्लू और ससुर रामनारायण, सास बुटकी देवी व देवर अमित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
मासूम अमन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटी को दहेज के लिए पीटते थे
छट्ठू प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि आठ साल पहले बेटी पूजा की शादी डोहरिया के डब्लू के साथ हुई थी। इस दौरान उनकी जो मांग थी, उपहार स्वरूप दिया गया था। इसके बाद पति डब्लू, सास-ससुर और देवर बेटी को दहेज के लिए पीटने लगे। दो लाख रुपये के लिए लगातार बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो नाती और नातिन को दामाद शराब पीकर हमेशा पीटता रहता था। बेटी ने कॉल करके कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर वह खुदकुशी कर लेगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
4 of 8
मासूम राधा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अमन और राधा को खोजती रही बच्चों की टोली
बच्चों की टोली चिंटू, रीना, टिंकू और श्याम, अमन व राधा को खोज रहे थे। वे उनकी मौत से अंजान थे। चिंटू ने बताया कि वह अमन के साथ डाेहरिया स्थित सेसोरियम द स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। स्कूल से आकर हम लोग क्रिकेट खेलते थे। रविवार के दिन सुबह से ही खेलना शुरू कर देते थे। अक्सर हमलोग स्कूल से साथ जाते-आते थे। तभी पांच साल की रीना ने पूछा कि राधा कहां है, अब वो कभी नहीं आएगी। यह सुनकर लोग चौंक पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 8
पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गांव के नौ साल के श्याम ने बताया कि वह भी अमन के साथ खेलता था। हमलोग साथ में टहलने भी निकलते थे। अमन कुत्तों से बहुत डरता था, देखते ही भागने लगता था। वहीं अमन का दोस्त टिंकू उसे याद कर रोने लग रहा था। ट्रेन से कटकर दोनाें बच्चों की मौत हो गई थी, लेकिन इन बच्चों को यही लग रहा था कि कुछ देर में अमन और राधा आएंगे, फिर उनसे पूछेंगे कि क्या हुआ था? बच्चों के अंदर भी इस घटना को लेकर तमाम सवाल थे। वे अपने अभिभावक से सवाल जवाब भी कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
गमगमीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ने में तेज था बेटा.. सपना था-अफसर बनेगा
डोहरिया गांव में तीन मौत के बाद पूरा गांव उमड़ पड़ा था। ग्रामीण भी घटना से हतप्रभ थे। गांव की इंद्रावती देवी ने बताया कि पूजा बहुत मिलनसार थी। आते-जाते मिलने पर पैर छूकर आशीर्वाद लेती थी। गांव की धनवंती ने बताया कि पूजा को देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती है। उसका बड़ा बेटा अमन पढ़ने में तेज था।
विज्ञापन
7 of 8
मां और दो बच्चों की मौत के बाद मोहल्ले की गमगमीन महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पूरे परिवार का सपना ही नहीं, उन्हें पूरी उम्मीद भी थी कि आगे चलकर वह अफसर बनेगा। पूजा की बेटी दिनभर गांव के बच्चों के साथ खेलती थी। अमन का बैग टांगकर घूमती रहती थी। इस साल उसका भी एडमिशन अमन के साथ कराने के लिए पूजा कह रही थी। इधर, कुछ दिनों से पूजा ने सास-ससुर से अपना चूल्हा अलग कर लिया था।
यह है मामला
चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार के डब्लू की पत्नी पूजा (35) सोमवार शाम को बेटे अमन और बेटी राधा को लेकर घर से निकली और मानीराम रेलवे पुल के पास शाम को 05:22 बजे गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने मानीराम के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान होने के बाद घरवालों को सूचना दी। हैदराबाद में कारपेंटर का काम करने वाले पति को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर वह गोरखपुर आने के लिए निकल चुका है।