फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो बच्चों संग मां ने दी जान: 'सुसाइड का अहसास होता तो पहले...', सात माह पहले प्रधान ने कराई थी पंचायत

Wed, 12 Feb 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार शाम को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
1 of 9
gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में दो बच्चों के साथ खुदकुशी करने वाली पूजा की मां धनिता देवी का रोकर बुरा हाल है। बोलीं- आठ साल पहले बेटी पूजा की शादी उनकी बहन ने कराई थी। बेटी के घर झगड़ा होने पर कई बार वही आकर समझाकर मामला शांत करा देती थी। वह गुलरिहा जीतपुर में रहती है, नजदीक होने की वजह से वह यहां हमेशा आती-जाती रहती थी। इतनी बड़ी घटना हो जाएगी, यह बिल्कुल ही नहीं पता था। जरा भी अहसास होता कि बेटी सुसाइड जैसा कदम उठा लेगी तो पहले ही उसे घर बुला लिया होता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पूजा के सास-ससुर - फोटो : अमर उजाला
चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार की पूजा और उसके दो बच्चों अमन और राधा की खुदकुशी की घटना के बाद मंगलवार को डोहरिया बाजार स्थित घर पर चीख-पुकार मची थी। बांसगांव से बेटी के घर पहुंचे पिता छट्ठू प्रसाद और मां धनिता चिल्ला चिल्लाकर ससुराल वालों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान घर पर बैठे ससुर रामनारायण और सास बुटकी देवी गुमसुम नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सात माह पहले मायके में प्रधान ने कराई थी पंचायत
बांसगांव के गुआर गांव के प्रधान संजय ने बताया कि सात माह पहले ससुराल में झगड़ा होने के बाद पूजा मायके आई थी। तब पंचायत कर दोबारा उसे घर भिजवाया गया था। पूजा के पिता छट्टू ने एक बार ससुराल वालों के पैसे मांगने पर दो लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद ससुराल वाले बार-बार पैसे की मांग करने लगे थे। आए दिन पूजा का घर पर फोन आता था। हमलोग पति के आने का इंतजार कर रहे थे कि डब्लू आएगा तो उसे जाकर समझाएंगे। वह शराब पीकर झगड़ा भी करता था। उसके आने के पहले ही पूजा और बच्चों की मौत हो गई।

4 of 9
कौशी देवी, पूजा की मौसी - फोटो : अमर उजाला
शादी के कुछ ही दिन बाद से ही पूजा को मारना-पीटना शुरू कर दिया गया था। वह कई बार घर पर आकर रुकी थी। इसके लिए भी उसे पीटा गया था। मैंने ही उसकी शादी कराई थी। इसलिए चिंता लगी रहती थी।- कौशी देवी, पूजा की मौसी

 
विज्ञापन

5 of 9
राजमति, पूजा की मामी - फोटो : अमर उजाला
मारपीट के बाद बार-बार पूजा की कॉल आती थी। उसे कई बार समझाया गया कि घर आकर रहो, लेकिन वह उत्पीड़न सहती रही। बच्चों की वह बहुत चिंता करती थी। इसलिए खुदकुशी के समय भी बच्चों को साथ ले गई।- राजमति, पूजा की मामी

 
विज्ञापन

6 of 9
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरे बगल में ही पूजा का घर है। उसका बड़ा बेटा पढ़ने में बहुत तेज था। मैं समझाता था कि बेटे को अच्छे से पढ़ाओ। सास-ससुर से वह अलग रहती थी। कभी ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसा कुछ भी कर सकती है।- सिब्बे चौहान, ग्रामीण

 
विज्ञापन

7 of 9
सुंदरा देवी, ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पूजा सबका सम्मान करती थी। उसके घर के रास्ते गुजरने पर हाथ पकड़कर बैठा लेती थी। घर पर बातचीत के समय कभी ऐसा नहीं लगा कि उसके मन में ऐसा कुछ भी चल रहा है।- सुंदरा देवी, ग्रामीण
 

8 of 9
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार के डब्लू की पत्नी पूजा (35) सोमवार शाम को बेटे अमन और बेटी राधा को लेकर घर से निकली और मानीराम रेलवे पुल के पास शाम को 05:22 बजे गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने मानीराम के स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन

9 of 9
पूजा की मां धनिता देवी - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान होने के बाद घरवालों को सूचना दी। हैदराबाद में कारपेंटर का काम करने वाले पति को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर वह गोरखपुर आने के लिए निकल चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें